Courtesy:
कब्ज होने का प्रमुख कारक है फाइबर और शरीर में पानी की कमी. अगर कोई व्यक्ति अधिक समय तक व्यमाम नहीं कर रहा है बाथरूम लगने पर भी वह नहीं जा रहा है और यूरिन को रोक कर रख रहा है तो ऐसे में कब्ज होने की शिकायत अधिक बढ़ जाती है.
Courtesy:
कम फाइबर युक्त भोजन कब्ज की समस्या होने का आम कारण है. फाइबर हमारे मल में मात्रा जोड़ता है जो इसे नरम करता है. जिससे माल त्यागने में आसानी होती है और हमारा पेट ढंग से साफ होता है और कब्ज की समस्या नहीं होती है.
Courtesy:
पाचनतंत्र का सही ढंग से काम करने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में जल पीना बेहद जरूरी है. अगर आप पानी का कम मात्रा में सेवन करते हैं तो आपका मल शुष्क हो जाता है. जिससे उसे त्यागने के समय अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है.
Courtesy:
कब्ज होने का दूसरा कारक अधिक तनाव और चिंता करना भी है. अधिक तनाव लेने से हमारे पाचनतंत्र पर प्रभाव पड़ता है. जिससे पेट ढंग से साफ नहीं होता है. इस कारण कब्ज की समस्या हो जाती है.
Courtesy:
इस दौरान मल त्यागने की इच्छा को नजरअंदाज करना भी आपको कब्ज की समस्या का शिकार बना सकती है. ऐसे में जब भी शरीर हमें संकेत दे की हमें इस क्रिया को करना है तो हमें तुरंत जाना चाहिए.