menu-icon
The Bharatvarsh News

बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ना है तो करें इन तरीकों का इस्तेमाल

बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाना माता-पिता की सबसे अहम जिम्मेदारी होती है. बच्चों का कॉन्फिडेंट रहना बहुत आवश्यक है. क्योंकि ऐसे ही बच्चे जीवन में आगे सफलता हासिल करते हैं.

Calendar Last Updated : 08 January 2024, 09:48 PM IST
Share:

आतमविश्वास

एक कॉन्फिडेंट बच्चा हर हालात में खुलकर अपनी बातों को रख पाता है. ऐसे में कुछ तरीकों को अपना कर माता-पिता अपने बच्चों का आतमविश्वास बढ़ा सकते हैं.

सफलता पर तारीफ करें.

बच्चों के अंदर आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए माता-पिता उसकी हर छोटी बड़ी सफलता पर उसकी तारीफ करें. और उन्हें जीवन में और अच्छा करने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करें.

विचारों को खुलकर रखने दें

बच्चों को अपने विचारों को खुलकर रखने देना भी उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मददगार साबित होता है. ऐसे में माता पिता के सामने जब बच्चे अपनी राय रखें तो उन्हें सुने और उनकी बात पूरी ना होने तक बीच में टोके नहीं.

चुनौतियों से लड़ने के लिए प्रोत्साहित करें

बच्चों को कॉन्फिडेंट बानने के लिए उन्हें नई चुनौतियों से लड़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करें. ऐसे में माता-पिता को उसे हर नए काम को करने के लिए कहना चाहिए. जैसे, खेल में भाग लेना, प्रतियोगिता का हिस्सा बनना आदि.

बच्चों को गलतियों से सीखने दें

हर बच्चे को गलती करने का अधिकार है. ऐसे में हर माता-पिता को बच्चों को उनकी गलतियों से सीखने का भी मौका देना चाहिए. कभी-कभी तो गलतियां करके ही हम सबसे अधिक सीखते हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News