menu-icon
The Bharatvarsh News

Valentine Day: राजस्थान के इन रोमांटिक डेस्टिनेशन में बनाए अपना वैलेंटाइन डे

Valentine Day: इस बार का वैलेंटाइन डे आप कुछ खास तरह से सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो आप राजस्थान की इन जगहों का चयन कर सकते हैं.

Calendar Last Updated : 06 February 2024, 09:50 PM IST
Share:

वैलेंटाइन डे

राजस्थान की इन जगहों पर अपना वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करना आपको इस शहर के इतिहास और संस्कृति को जानने में भी मदद करेगा बल्कि आपके प्यार को भी एक नया मोड़ देगा. यहां के स्थानीय व्यंजन, संगीत, और कला आपके अनुभव को और खास बनाएंगे.

जयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर, अपनी गुलाबी दीवारों और भव्य महलों के साथ, एक ऐतिहासिक और रोमांटिक जगह है. ऐसे में आप अपना वैलेंटाइन डे यहां मना सकते हैं.

जैसलमेर

वहीं रेगिस्तान के बीचोबीच, बसा जैसलमेर अपनीअलग सुंदरता और रोमांटिक अनुभवों के अलग ही फेमस है. यहां की रेत पर ऊंट की सवारी , तारों वालीरात के नीचे कैम्पफायर, और रेगिस्तानी संगीत की मधुर धुनों पर डांस, ये सभी आपके वैलेंटाइन डे खास बना देंगे.

मेहरानगढ़ किले

इस क्रम में मेहरानगढ़ किले की छाया में, जोधपुर का नीला शहर भी अपनी वास्तुकला और विरासत के अलग ही जाना जाता है. जो अपनी सुंदरता से आपको मोहित कर देगा. यहां के पुराने बाजार, मसालों की खुशबू, और राजसी हवेलियां आपके प्यार के लम्हों को एक अलग रंग देंगे.

माउंट आबू

वहीं राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन, माउंट आबू, अपनी सुंदरता और शांति के लिए जाना जाता है. यहां की हरियाली, ठंडी वादियां, और सुंदर सनसेट पॉइंट आपके वैलेंटाइन डे को एक अलग पल देंगे.

सम्बंधित खबर

Recent News