menu-icon
The Bharatvarsh News

Diwali 2023: इस बार दिवाली पर ट्राइ करें ये 5 न्यूड शेड लहंगे, लोगों की नहीं हटेंगी नजर

Diwali 2023: दीपवाली के त्योहार में कुछ दिन ही रह गए हैं. ऐसे में अगर ड्रेस पहनने को लेकर कन्फ्यूज़ हैं तो आप ये न्यूड शेड को ट्राइ कर सकते हैं.

Calendar Last Updated : 10 November 2023, 03:22 PM IST
Share:

दिवाली पर इस शेड को भी कर सकती हैं ट्राइ

दिवाली के मौके पर आप बेज कलर के ब्लाउज के साथ पिंक कलर का मिरर वर्क किये हुए इस स्टाइलिश लहंगे को ट्राइ कर सकते हैं. जैसे इस तस्वीर में शनाया कपूर ने पहना है. और साथ में रूबी का हैवी नेक पीस, इयररिंग्स और एक बड़ी सी रिंग भी कैरी की हुई है.

सीक्वेंस वर्क किया हुए लहंगे को कर सकती हैं ट्राइ

दिवाली के दिन अगर आप न्यूड शेड में हैवी लहंगा पहनना चाहती हैं तो इस तरीके का सीक्वेंस वर्क किया हुआ लहंगा भी ट्राइ कर सकती हैं. जिसपर बेज कलर पर खूबसूरत से वर्क के साथ तैयार किया हुआ है और इसे डायमंड के नेकलेस के साथ पेयर किया गया है.

फेदर वाले लहंगे को कर सकती हैं ट्राइ

इन दिनों महिलाओं के बीच फेदर वाले लहंगे भी काफी चलन में है. ऐसे में दिवाली के मौके पर आप इस तरीके का शोल्डर फेदर वाला ब्लाउज न्यूड शेड स्कर्ट के साथ ट्राइ कर सकती हैं.

वेलवेट के लहंगे को भी कर सकती हैं ट्राइ

दिवाली पर आप इस तरीके के वेलवेट के लहंगे को भी ट्राइ कर सकती हैं जो बेहद बहुत खूबसूरत लगता है, जैसे इस तस्वीर में आलिया भट्ट ने वेलवेट ब्लाउज और वेलवेट चुन्नी के साथ सिंपल सा नेट का लहंगा कैरी किया हुआ है.

स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक के लिए इस लहंगे को करें ट्राइ

दिवाली पर स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक दिखने के लिए आप इस तरीके का न्यूड शेड लहंगा भी पहन सकती हैं, जिसमें ऑफ शोल्डर ब्लाउज दिया हुआ है. जैसे इस तस्वीर में हैवी चुन्नी के साथ अनन्या पांडे ने कैरी किया हुआ है.

सम्बंधित खबर

Recent News