menu-icon
The Bharatvarsh News

Rajya Sabha Election: आप ने DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, 19 जनवरी को होंगे चुनाव

Swati Maliwal For Rajya Sabha: स्वाती मालीवाल महिलाओं के अधिकारों की वकालत के लिए जानी जाती है. इस दौरान पार्टी द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद उनकी संसद में जाने की पहली यात्रा की शुरुआत होगी.

Calendar Last Updated : 05 January 2024, 05:16 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • आप ने DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
  • 19 जनवरी को होंगे राज्यसभा के लिए चुनाव

Swati Maliwal For Rajya Sabha: मुख्यमंत्री अरविन्द केजरिवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर बाद फैसला लिया है. बता दें कि पार्टी ने राज्यसभा चुनाव लिए दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. स्वाती मालीवाल महिलाओं के अधिकारों की वकालत के लिए जानी जाती है. इस दौरान पार्टी द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद उनकी संसद में जाने की पहली यात्रा की शुरुआत होगी. बता दें कि आप की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने संजय सिंह और एनडी गुप्ता को उच्च सदन के सदस्य के रूप में उनके दूसरे कार्यकाल के लिए मैदान में उतारने का फैसला किया है, क्योंकि उनका वर्तमान कार्यकाल 27 जनवरी, 2024 को समाप्त हो रहा है।

सुशील कुमार गुप्ता, जिनका राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल इस महीने समाप्त हो जाएगा, जिनके स्थान पर स्वाति मालीवाल को बिठाने की तैयारी की जा रही है.  इस पूरे मामले को लेकर सूत्रों से मिली जानकारी के हवाले से पीटीआई ने बताया कि गुप्ता ने हरियाणा की चुनावी राजनीति में खुद को पूरी तरह से झोंकने की अपनी आकांक्षा व्यक्त की है, जहां आप इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है. 

राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह को हस्ताक्षर करने की दी अनुमति 

इससे पहले आज, दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने कथित दिल्ली शराब घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार संजय सिंह को अपने राज्यसभा पुनर्नामांकन के लिए फॉर्म और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने की अनुमति दी. विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने वरिष्ठ आप नेता द्वारा दायर एक आवेदन पर आदेश पारित किया, जिसमें तिहाड़ जेल अधीक्षक को दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने की अनुमति देने का निर्देश देने की मांग की गई थी. 

न्यायाधीश ने गुरुवार( 4 जनवरी) को अपने एक आदेश में कहा था कि यह निर्देशित किया जा रहा है कि यदि आरोपी के वकील द्वारा 6 जनवरी, 2024 को जेल अधिकारियों के समक्ष दस्तावेज प्रस्तुत किए जाते हैं, तो जेल अधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि उक्त दस्तावेजों पर आरोपी के हस्ताक्षर लेने की अनुमति दी जाए और उसे मिलने की भी अनुमति दी जाए. वहीं उक्त नामांकन दाखिल करने के संबंध में तौर-तरीकों पर चर्चा करने के लिए उनके वकील ने आधे घंटे का समय लिया. 

राज्यसभा में आप के फिलहाल10 सदस्य 

उच्च सदन (राज्यसभा) में फिलहाल AAP के 10 सदस्य हैं, जिनमें राघव चड्ढा और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी शामिल हैं.  पंजाब में पार्टी की शानदार जीत के बाद राज्यसभा में आप की ताकत में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. बता दें, कि दिल्ली की तीन राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामांकन  प्रक्रिया 3 जनवरी को चुकी है. वहीं 19 जनवरी को चुनाव कराए जाएंगे. क्योंकि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से AAP के पास 62 सीटें हैं, इसलिए AAP के तीन उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना बिल्कुल तय माना जा रहा है. 

सम्बंधित खबर

Recent News