menu-icon
The Bharatvarsh News

बीजेपी ने संगठन में किया बड़ा फेरबदेल, विनोद तावड़े, सतीश पूनिया, तरूण चुग को मिली जिम्मेदारी

बीजेपी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए यूपी, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की है. विनोद तावड़े को यूपी, सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुग को गुजरात की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Calendar Last Updated : 18 August 2026, 01:19 PM IST
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन में व्यापक बदलाव करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात जैसे चुनावी राज्यों के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति की है. बता दें, पार्टी की नई टीम को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. वहीं खबर है कि बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में गठित राष्ट्रीय टीम में नए चेहरों के साथ अनुभवी नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं. कहां पर किस नेती की नियुक्ति की गई है, चलिए जानते है. 

उत्तर प्रदेश में किसे सौंपी गई जिम्मेदारी 

उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को सौंपी गई है. वहीं उनके साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है. उत्तर प्रदेश बीजेपी के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम राज्य है, इसलिए तावड़े की नियुक्ति को संगठन और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 

पंजाब की किसके हाथों में आई कमान 

पंजाब की रुख करें तो पार्टी ने डॉ. सतीश पूनिया को विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है. पूनिया भी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद हैं.  जानकारी के अनुसार, पंजाब में पार्टी का फोकस संगठन को मजबूत करने और अपने जनाधार का विस्तार करने पर है. ऐसे में उनकी जिम्मेदारी काफी अहम मानी जा रही है.

गुजरात में तरुण चुग को सौंपी गई जिम्मेदारी 

गुजरात में चुनावी रणनीति की कमान राज्यसभा सांसद तरुण चुग को दी गई है. पार्टी संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे चुग को गुजरात जैसे मजबूत बीजेपी गढ़ की जिम्मेदारी सौंपना आगामी चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. यह बदलाव बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के कार्यकाल में गठित पहली बड़ी राष्ट्रीय टीम के तौर पर देखा जा रहा है. नई टीम में युवा नेताओं को जगह देने के साथ अनुभवी नेताओं को भी अहम भूमिकाएं दी गई हैं. 

नई राष्ट्रीय टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. वहीं, पूर्व आरएसएस नेता राम माधव और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. 

क्यों की गया नई टीम का गठन 

संगठन महामंत्री बीएल संतोष और मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों पर बरकरार रखा गया है. वहीं सोशल मीडिया की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के दीपक म्हास्के को सौंपी गई है. माना जा रहा है कि नई टीम के जरिए बीजेपी ने संगठन को चुनावी चुनौतियों के लिए और अधिक सक्रिय करने की दिशा में कदम बढ़ाया है. 

सम्बंधित खबर

Recent News