menu-icon
The Bharatvarsh News

CBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट चेक करें नतीजे

CBSE ने आज 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. छात्र-छात्राएं अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स पर आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं. इस साल करीब 25 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी.

Calendar Last Updated : 15 April 2026, 06:45 PM IST
Share:

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. छात्र-छात्राएं अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स पर आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं. इस साल करीब 25 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी.

रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?

छात्र अपना CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 निम्नलिखित वेबसाइट्स पर देख सकते हैं:  

results.cbse.nic.in

cbse.gov.in

cbseresults.nic.in

इसके अलावा DigiLocker और UMANG App पर भी रिजल्ट उपलब्ध होगा.  

 

रिजल्ट देखने के आसान स्टेप्स:-

किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
 
'Class 10 Result 2026' या 'CBSE 10th Result' लिंक पर क्लिक करें.

अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें.
 
सबमिट करने पर आपका मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगा.

इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें.

43 लाख से अधिक उम्मीदवार हुए शामिल

इस साल बोर्ड परीक्षाओं में 43 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें लगभग 25 लाख कक्षा 10 के छात्र शामिल थे. यह भारत की सबसे बड़ी स्कूली परीक्षाओं में से एक है. सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

पिछले कुछ सालों में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत लगातार उच्च बना हुआ है. 2025 में यह 93.66% था, जबकि 2024 में यह 93.60% और 2023 में 93.12% था. CBSE इस साल टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं कर रहा है. बोर्ड का मानना है कि इससे छात्रों में अनावश्यक प्रतिस्पर्धा कम होगी. छात्र जिन्हें मार्क्स में सुधार करना है, वे दूसरी सेशन की परीक्षा (मई 2026 से शुरू) दे सकते हैं. मार्कशीट में विषयवार अंक, ग्रेड और कुल प्रतिशत साफ-साफ लिखा होगा.

अगर वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से साइट खुलने में दिक्कत हो तो थोड़ी देर बाद दोबारा ट्राई करें. DigiLocker पर पहले से अकाउंट बना लें तो रिजल्ट सबसे तेज मिल सकता है. छात्र रिजल्ट देखने के बाद अपनी मार्कशीट ध्यान से चेक करें. अगर कोई गलती दिखे तो तुरंत स्कूल के माध्यम से CBSE से संपर्क करें.  

सम्बंधित खबर

Recent News