मुख्यमंत्री केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, 6 दिन तक ईडी की रिमांड में रहेंगे सीएम

Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पीएमएलए कोर्ट ने उन्हें 6 दिनों की ईडी रिमांड में भेज दिया है.

Calendar
फॉलो करें:

Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पीएमएलए (राउज एवेन्यू कोर्ट) कोर्ट ने उन्हें 6 दिनों की ईडी रिमांड में भेज दिया है. ऐसे में अब वह 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में रहेंगे. बता दें, कि सीएम केजरीवाल को कल यानि 21 मार्च को ईडी की तरफ मामले में गिरफ्तार किया गया. इस दौरान आज शुक्रवार को उन्हें ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया.

ऐसे में केजरीवाल की तरफ से सुनवाई के लिए वकील अभिषेक संघवी कोर्ट में पेश हुए. वहीं ईडी की तरफ से एएसजी एस वी राजू पेश हुए. सुनवाई के दौरान ईडी की तरफ से केजरीवाल से पूछताछ के लिए एएसजी एस वी राजू ने 10 दिनों की रिमांड मांगी थी. जिसपर कोर्ट ने अब अपना फैसला सुना दिया है. 

28 मार्च तक ED रिमांड पर रहेंगे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल 6 दिन की रिमांड के भेज दिया है. केजरीवाल अब 28 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा.

सुनवाई के दौरान ईडी ने क्या दी दलीलें?

  • बता दें, कि ईडी की तरफ से कोर्ट में पेश हुए एएसजी एस वी राजू ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को हमने 21 मार्च की रात 9.05 बजे गिरफ्तार किया है. और हम इनकी 10 दिन की रिमांड चाहते हैं. 
  • ईडी की तरफ से  एएसजी ने कहा कि नई आबकारी नीति मामले में केजरीवाल मुख्य साजिशकर्ता में शामिल रहे हैं और इसके द्वारा रिश्वत ली गई.  रिश्वत की रकम का इस्तेमाल गोवा चुनाव में भी किया गया.  केजरीवाल ने आबकारी नीति बनाई में अपनी अहम भूमिका निभाई थी. 
  • एएसजी ने मामले में आगे कहा कि केजरीवाल के करीबी विजय नगर भी शामिल रहे है. वहीं पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया केजरीवाल से मिले थे. और उन्हें नीति से जुड़ी फाइल दी थी. विजय नायर का संबंध यह है, वह केजरीवाल के पास घर मे रहते थे और उनका केजरीवाल के घर निरंतर जाना था.  वह आप के मीडिया प्रभारी भी थे. 
  • एएसजी ने मामले में आगे कहा कि मगुंटा रेड्डी ने बयान में कहा है कि वह आबकारी नीति के संबंध में केजरीवाल से मिला था. दो मौके पर रिश्वत का पैसा दिया गया. आबकारी नीति में लाभ लेने के बदले रिश्वत मांगी गई और ऐसा न करने पर नियम बदलने की बात कही गई थी. 
  • एएसजी ने सुनवाई  के दौरान आगे कहा कि आबकारी नीति के बदले रिश्वत लेना ही अपराध नहीं है, रिश्वत के बदले शराब कारोबारियों को लाभ पहुचना भी अपराध है.  जांच के दौरान सामने आया है कि हवाला के जरिये 45 करोड़ रुपये गोवा भेजे गए थे. 100 करोड़ की रिश्वत देकर दक्षिण लॉबी को करीब 592 से 600 करोड़ का फायदा हुआ, यह भी अपराध का हिस्सा है.