menu-icon
The Bharatvarsh News

Delhi Crime : दिल्ली एक बार फिर हुई शर्मसार, मकान मालिक ने 9 साल की बच्ची का रेप करने के बाद की हत्या

Delhi Crime : दिल्ली में एक बार हैवानियत की घटना सामने आई है.आरोपी ने बच्ची का रेप कर उसकी हत्या करके शव नहर में फेंक दिया

Calendar Last Updated : 20 December 2023, 09:57 AM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • बच्ची के माता-पिता महजदूरी करते हैं और आरोपी के मकान में किराए पर रहते थे
  • चार दिन से जारी है नहर से बच्ची का शव की कवायद, अभी तक नहीं मिल शव

Delhi Crime : देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है. एक बार फिर से अपराध कम होने और महिलाओं की सुरक्षा के तमाम दावे खोखले साबित हो गए. उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी ने बच्ची के साथ हैवानियत के बाद उसकी हत्या करके उसक शव नहर में फेंक दिया.

आरोपी बच्ची का मकान मालिक था. स्वरूप नगर में बच्ची अपने परिवार के साथ आरोपी  के मकान में किराये पर रहती थी. बच्ची के माता-पिता एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं और स्वरूप नगर में किराए पर रहते हैं. दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके ऊपर किडनैपिंग, दुष्कर्म और हत्या के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

अभी तक नहीं मिली बच्ची का शव 

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची को 12 दिसम्बर को आरोपी की गाड़ी में बैठे देखा गया था. इसके बाद 17 दिसम्बर को आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल किया. उसने पुलिस को बताया कि बच्ची की हत्या करके उसका शव मुनक नहर में फेंक दिया. इसके बाद पुलिस ने बच्ची के शव को ढूँढने के लिए गोताखोरों को लगाया लेकिन अभी तक बच्ची के शव को नहीं ढूंढा जा सका है. गोताखोरों द्वारा शव की तलाश अभी तक जारी है. 

दिल्ली पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार 

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को 12 दिसम्बर को किडनैप किया. आरोपी रात करीब साढ़े आठ बजे बच्ची को अपनी गाड़ी में बैठा के ले गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दिया है. आरोपी के ऊपर धारा 364, 302 एंव 201 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. इसके साथ ही दिल्ली महिला आयोग ने भी इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया है. 

एक्सीडेंट के बाद बयान देने के लिए अनफ़िट था आरोपी 

एक ओर पुलिस बच्ची के गायब होने के बाद उसकी तलाश में जुटी थी तो दूसरी ओर 15 दिसम्बर को आरोपी का गंभीर एक्सीडेंट हो गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए रोहिणी के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया. गंभीर हालत होने की वजह से आरोपी बयान देने के लिए अनफ़िट हो गया . इसके बाद 17 दिसम्बर को जब आरोपी बयान देने की हालत में हुआ तो उसने ये कुबूल किया कि उसने बच्ची की किडनैपिंग कर उसकी हत्या की है. आरोपी ने ये भी कबूल किया कि उसने बच्ची की हत्या के बाद उसके शव को नहर में फेंका है. आरोपी की पहचान संजीव राणा के तौर पर हुई है. 

आरोपी के कुबुलनामे के बाद से ही पाँच गोताखोरों की टीम बच्ची की लाश खोजने में लगी है. हालंकी अब तक बच्ची का शव नहीं मिल सका है. शव को जल्दी से जल्दी ढूंढा जा सके इसके लिए 19 दिसंबर को खजूरी से भी गोताखोरों को बुलाया गया है. इसके साथ ही टेक्निकल सर्विलांस के लिए एक टीम का गठन किया गया है, जो 12 दिसंबर से आरोपी जहां-जहां गया, वहां के रूट की जांच कर रही है.

सम्बंधित खबर

Recent News