menu-icon
The Bharatvarsh News

ICC ने ठुकराई PCB की 3 बड़ी मांगें! 15 फरवरी को IND vs PAK मैच होगा या बॉयकॉट?

टी20 विश्व कप मे भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर अब चीजें साफ होती जा रही है. सभी की निगाहें इस हाई वोल्टेज मुकाबले पर ही टिकी हैं. अब 15 फरवरी से जुड़ी कुछ खबरें आ रही हैं.

Calendar Last Updated : 09 February 2026, 04:16 PM IST
Share:

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप मे भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर अब चीजें साफ होती जा रही है. सभी की निगाहें इस हाई वोल्टेज मुकाबले पर ही टिकी हैं. अब 15 फरवरी से जुड़ी कुछ खबरें आ रही हैं. जिसमें भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार को लेकर पाकिस्तान का सख्त रुख अब नरम पड़ता नजर आ रहा है. लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद पर रविवार शाम लाहौर में हुई एक अहम बैठक हुई थी जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि यह विवाद अब जल्द ही खत्म हो सकता है. इस बैठक के दौरान पीसीबी ने आईसीसी के आगे अपनी तीन मांगे रखी थी, अब रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि आईसीसी ने पीसीबी सभी मांगे ठुकरा दी हैं.

आईसीसी ने ठुकराई पीसीबी की मांगे!

दरअलस टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच विवाद में अब एक नया मोड़ आया है. जिसमें कुछ विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि पीसीबी ने आईसीसी के आगे अपनी तीन मांगे रखी थी उसे आईसीसी द्वारा ठुकरा दिया गया है. 

आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा ने पीसीबी को सलाह दी कि वे इस मुद्दे को औपचारिक मंचों पर उठाएं और भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार को खत्म करें, क्योंकि यह खेल के हित में नहीं है. बता दें पाकिस्तान ने भारत से मैच खेलने के लिए आईसीसी के आगे तीन अहम शर्ते रखी थी.  

पीसीबी की मुख्य मांगें क्या रहीं?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान ने आईसीसी के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखीं थी. पीसीबी की पहली मांग थी कि भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज की दोबारा शुरु किया जाए. दूसरी शर्त, आईसीसी आयोजनों से मिलने वाले राजस्व में पाकिस्तान की हिस्सेदारी बढ़ाना. वहीं तीसरी शर्त के रूप में पाकिस्तान ने भविष्य में किसी भी टूर्नामेंट में नो शेकहैंड जैसे विवादास्पद हालात न दोहराया जाए.

15 फरवरीको खेला जाएगा भारत पाक मुकाबला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप ए में रखा गया है. दोनो टीमों के बीच 15 फरवरी को मैच निर्धारित किया गया है. हालांकि अभी मैच के होने को लेकर असमंजस बना हुआ है. 

सम्बंधित खबर

Recent News