menu-icon
The Bharatvarsh News

CSK vs PBKS: चेन्नई के घरेलू मैदान पर होगी पंजाब किंग्स की परीक्षा, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद पंजाब किंग्स की टीम IPL 2023 के अपने अगले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से टक्कर लेगी। महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान पर जीत की राह पर वापस लौटना चाहेगी। चेन्नई को आखिरी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के […]

Calendar Last Updated : 26 May 2023, 02:33 PM IST
Share:

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद पंजाब किंग्स की टीम IPL 2023 के अपने अगले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से टक्कर लेगी। महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान पर जीत की राह पर वापस लौटना चाहेगी। चेन्नई को आखिरी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने किया था निराश –

बता दें कि पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जमकर कुटाई हुई थी। लखनऊ ने IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य खड़ा किया था। जहां एक ओर अर्शदीप सिंह से लेकर कगिसो रबाडा जैसे गेंदबाजों ने आखिरी मुकाबले में दिल खोलकर रन लुटाए थे, तो वहीं सैम करन ने भी 3 ओवर में 38 रन खर्च किए थे।

पंजाब के बल्लेबाजों ने भी आखिरी मुकाबले में बेहद निराश किया था। चोंट के बाद टीम में वापस लौटे कप्तान शिखर धवन महज एक रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए, तो प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन और सैम करन भी बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। हालांकि, युवा बल्लेबाज अथर्व तायडे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों पर 66 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

जीत की राह पर वापस लौटना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स –

बता दें कि इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का भी गेंदबाजी अटैक अब तक एकदम साधारण नजर आया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई के तेज गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को बेहद निराश किया था। आकाश सिंह ने दो ओवर में 32 रन खर्च किए थे, तो वहीं तुषार देशपांडे ने भी अपने 4 ओवर में 42 रन लुटाए थे।

हालांकि, टीम के स्पिन गेंदबाज रनों पर लगाम लगाने में काम्यान रहे हैं। वहीं इस सीजन बल्लेबाजी में ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे का बल्ला जमकर बोला है, तो अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे भी अपने बल्ले से हल्ला बोलने में सफल रहे हैं।

चेन्नई और पंजाब की संभावित प्लेइंग XI –

चेन्नई सुपर किंग्स –
ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर, कप्तान), महेश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा।

पंजाब किंग्स –
प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायडे, सिकंदर रजा, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।

सम्बंधित खबर

Recent News