menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab News: पंजाब में किसानों के बाद अब पूर्व सैनिकों ने रेल ट्रैक पर दिया धरना, कई ट्रेनें हुई प्रभावित

Punjab News: पंजाब में किसानों के बाद पूर्व सैनिक रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठे. राज्यपाल के आश्वासन के बाद खत्म किया धरना

Calendar Last Updated : 26 November 2023, 05:23 PM IST
Share:

Punjab News: हाल ही में पंजाब में किसानों ने गन्ने के रेट बढ़वाने के लिए  रेलवे ट्रैक पर धरना दिया था. अब किसानों के धरना खत्म करने के सिर्फ दो दिन बाद ही पंजाब में पूर्व सैनिक धरना पर बैठे दिखाई दिए. दरअसल पूर्व सैनिकों का एक समूह शनिवार को करीब 12 घंटे तक पटियाला के शंभू रेलवे स्टेशन पर रेल की पटरियों पर धरने पर बैठे रहें. बता दें कि पूर्व सैनिक  'वन रैंक वन पेंशन' योजना में खामियों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली जाने से रोके जाने के कारण ये धरना कर रहे थे.  पूर्व सैनिकों के धरने से  कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ. 

जानकारी के अनुसार, पूर्व सैनिकों का ये धरना तब खत्म हुआ जब जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि राज्यपाल उनसे मुलाकात करेंगे. इसके बाद शाम करीब साढ़े चार बजे प्रदर्शनकारियों ने धरना खत्म किया. बता दें कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पहले दिन में कहा था कि वे परिवहन के अलग-अलग साधनों से दिल्ली जा रहे थे, जब पुलिस ने उन्हें शंभू सीमा के माध्यम से हरियाणा में प्रवेश करने से रोक दिया था. 

 

दिल्ली, जम्मू और अमृतसर की ओर जाने वाली ट्रेनें हुई प्रभावित 

जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार, विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली, जम्मू और अमृतसर की ओर जाने वाली ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई. जीआरपी के एक अधिकारी ने कहा कि धरना खत्म कर दिया गया है और ट्रेनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है. बता दें कि शनिवार सुबह करीब 250 पूर्व सैनिक रेलवे स्टेशन पर धरने पर बैठ गए, हालाँकि बाद में उनकी संख्या बढ़ती गयी. 

 

इससे पहले धरने पर बैठे थे किसान 

आपको बता  दें कि पूर्व सैनिकों के धरना पर बैठने से पहले किसान संगठन भी रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठा था. दरअसल 24 नंवबर को सीएम भगवंत मान ने किसान संगठन के लोगों को मिलने के लिए बुलाया था. लेकिन बाद में ये मुलाकात किसी कारण नहीं हो सकी. जिसके बाद किसान धरने पर बैठ गए.  इसके बाद उन्हें सीएम की तरफ से कहा गया कि सरकार आने वाले दिनों में गन्ने की कीमत बढ़ाकर किसानों को अच्छी खबर देगी, तब जाकर किसानों ने धरना खत्म किया.

सम्बंधित खबर

Recent News