menu-icon
The Bharatvarsh News

PM Modi: इसरो वैज्ञानिकों से मिलकर भावुक हुए पीएम मोदी, 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मनाने का किया ऐलान

PM Modi: चंद्रयान-3 की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग से उत्साहित पीएम मोदी ग्रीस से सीधे बेंगलुरु पहुंच गए. इसरो सेंटर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने बेंगलुरु के एचएएल हवाई अड्डे के बाहर एक सभा को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने कहा कि, न केवल भारतीय बल्कि दुनिया भर के लोग जो विज्ञान में […]

Calendar Last Updated : 26 August 2023, 03:37 PM IST
Share:

PM Modi: चंद्रयान-3 की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग से उत्साहित पीएम मोदी ग्रीस से सीधे बेंगलुरु पहुंच गए. इसरो सेंटर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने बेंगलुरु के एचएएल हवाई अड्डे के बाहर एक सभा को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने कहा कि, न केवल भारतीय बल्कि दुनिया भर के लोग जो विज्ञान में विश्वास करते हैं, जो भविष्य देखते हैं और मानवता के प्रति समर्पित हैं, उत्साह से भरे हुए हैं. इसके बाद पीएम मोदी इसरो सेंटर पहुंचे.

इसरो सेंटर में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल वैज्ञानिकों की टीम को संबोधन के दौरान पीएम मोदी भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि भारत चंद्रमा पर है. हमारा राष्ट्रीय गौरव चंद्रमा पर है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि चंद्रयान-3 मिशन की सफलता भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास में एक असाधारण मोमेंट है. अंतरिक्ष में 40 दिनों की यात्रा के बाद, चंद्रयान -3 लैंडर, ‘विक्रम’, बुधवार शाम को चंद्र दक्षिणी ध्रुव को छू गया, जिससे भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने किए तीन बड़े ऐलान-

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन बड़े ऐलान भी किए. उन्होंने कहा कि जहां चंद्रयान-3 उतरा वो ‘शिव शक्ति’ प्वाइंट और जहां चंद्रयान-2 उतरा वो ‘तिरंगा’ प्वाइंट कहलाएगा और 23 अगस्त को अब हर साल नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा.

आपको बता दें कि जिस दिन चन्द्रयान-3 ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की उस दिन पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शिरकत कर रहे थे और इस कार्यक्रम के दौरान इसरो वैज्ञानिकों के साथ वर्चुअली जुड़े थे. इसके बाद उन्होंने द्विपक्षीय वार्ता के लिए ग्रीस का दौरा किया और उसके ठीक बाद वो बेंगलुरू पहुंच गए.

सम्बंधित खबर

Recent News