menu-icon
The Bharatvarsh News

PM Modi Security Breach: प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक मामले में पंजाब पुलिस पर गिरी गाज़ , सात पुलिस अधिकारी हुए सस्पेंड

PM Modi Security Breach: प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इसके तहत पंजाब पुलिस के सात अधिकारीयों को सस्पेंड कर दिया गया है.

Calendar Last Updated : 26 November 2023, 01:04 PM IST
Share:

PM Modi Security Breach: दरअसल ये मामला है 5 फरवरी 2022 का. जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से बठिंडा होते हुए फ़िरोज़पुर जा रहे थे. उस वक़्त किसानों ने रास्ते में जाम लगा दिया. जिसके कारण  प्रधानमंत्री  मोदी के काफिले को फिरोजपुर के प्यारेआणा फ्लाईओवर पर रोकना पड़ा था. इस दौरान प्रधानमंत्री का काफिला फ्लाईओवर पर करीब 20 मिनट तक रूका रहा. इसके बाद सुरक्षा कारणों की वजह से प्रधानमंत्री के काफिले को फिरोजपुर जाने की बजाय वापस यू-टर्न करवा दिया गया.

इस  सुरक्षा चूक मामले में अब पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले की जाँच के बाद सात पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया गया है. निलंबित किये गए अधिकारीयों में बठिंडा एसपी गुरबिंदर सिंह, डीएसपी परसन सिंह, डीएसपी जगदीश कुमार, इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह, इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह, इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह और एएसआई राकेश कुमार के नाम शामिल हैं.

 

सुप्रीम कोर्ट ने बनायीं थी जाँच कमिटी 

बता दें कि पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से एक जांच कमेटी बनाई गई थी. इस जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट अगस्त 2022 में जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के साथ-साथ केंद्र सरकार को भी सौंपा था. जाँच कमिटी के रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के तत्कालीन मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को दोषी करार दिया था. इसके बाद सितंबर 2022 में केंद्र सरकार ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सितंबर 2022 में पंजाब सरकार को पत्र लिखा था. और अब एक साल बाद पंजाब पुलिस ने  मामले में कार्रवाई करते हुए सात पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है.

 

क्या कहा था प्रधानमंत्री ने ? 

पंजाब में सुरक्षा में चूक होने के बाद जब प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली वापस जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्होंने तत्कालीन पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए उनका धन्यवाद किया था. उन्होंने उस समय के कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को धन्यवाद देते हुए कहा था कि वो जिंदा वापस लौट आए, इसके लिए सीएम का धन्यवाद. बता दें कि इस मामले को लेकर खूब विवाद हुआ था. 
 

सम्बंधित खबर

Recent News