menu-icon
The Bharatvarsh News

Rahul Gandhi Nyay Yatra: गुवाहाटी में पुलिस ने रोकी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Rahul Gandhi Nyay Yatra: 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को लेकर राहुल गांधी इन दिनों असम में है. जहां राजधानी गुवाहाटी में पुलिस ने यात्रा पर रोक लगा दी. जिसके बाद पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प हुई.

Calendar Last Updated : 23 January 2024, 03:40 PM IST
Share:

Rahul Gandhi Nyay Yatra: लोकसभा चुनाव 2023 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे है. यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर मुंबई में समाप्त होगी. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' इस समय असम में है. असम की राजधानी गुवाहाटी में पुलिस ने यात्रा को बैरिकेडिंग कर रोक दिया. प्रशासन का कहना है कि शहर में यात्रा की इजाजत नहीं है, जबकि राहुल गांधी की यात्रा शहर‌ के अंदर की तरफ बढ़ रही थी. 

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' असम में है. इसे लेकर काफी विवाद देखने को मिल रहा है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और असम पुलिस के बीच झड़प भी सामने आई. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी. 

हिमंत बिस्व सरमा का बयान 

गुवाहाटी में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि उन्होंने राज्य पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह को बैरिकेड तोड़ने के लिए भीड़ को उकसाने को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है.

छात्रों के साथ संवाद रोका जा रहा- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने यात्रा रोके जाने को लेकर आरोप लगाया कि उन्हें छात्रों से बात करने से रोका जा रहा है. बता दें राहुल गांधी आज छात्रों से संवाद करने वाले थे. प्रशासन का कहना है कि राहुल गांधी की यात्रा को गुवाहाटी शहर के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है. उन्हें शहर के बाहरी इलाके से गुजरने को कहा गया है. झड़प के बाद अतिरिक्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है.

सम्बंधित खबर

Recent News