menu-icon
The Bharatvarsh News

CSK vs SRH: क्या आज रात MS धोनी चेन्नई में लेंगे संन्यास? 5 साल पहले ही दे दिए थे ये संकेत

आज चेन्नई और हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा. चेपॉक स्टेडियम में होने वाले इस मैच से पहले MS धोनी की संन्यास की खबरें तेज हो गई हैं. उन्होंने 5 साल पहले कुछ संकेत दिए थे, जो आज सुर्खियों में बना हुआ है.

Calendar Last Updated : 18 May 2026, 03:50 PM IST
Share:

चेन्नई: आईपीएल 2026 के लीग स्टेज में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सिर्फ दो मैच बचे हैं, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. पिंडली की चोट के कारण धोनी पूरे सीजन से दूर रहे, लेकिन आज रात चेपॉक स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ सीएसके का आखिरी घरेलू मैच है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या धोनी आज अपना आखिरी आईपीएल मैच खेलकर संन्यास की घोषणा कर देंगे?

धोनी की 5 साल पुरानी घोषणा

वर्ष 2021 में जब सीएसके ने आईपीएल खिताब जीता था, तब धोनी ने चेन्नई में जश्न के दौरान एक बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था, “मेरा आखिरी टी20 मैच चेन्नई में होना चाहिए.” उन्होंने यह भी बताया था कि उनका आखिरी वनडे मैच उनके गृहनगर रांची में हुआ था, इसलिए टी20 का अंत भी चेन्नई में होना उचित रहेगा.

पांच साल बाद आज ठीक वही स्थिति है. चेपॉक में एसआरएच के खिलाफ मैच के बाद चेन्नई में सीएसके का कोई और होम मैच नहीं बचा है. ऐसे में धोनी की पुरानी बात आज सच होने की पूरी संभावना नजर आ रही है.

आज रात खेलेंगे धोनी?

रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में कहा कि धोनी पिछले दो-तीन मैचों से पूरी तरह फिट हैं और एसआरएच के खिलाफ खेलने की अच्छी संभावना है. अश्विन के अनुसार, धोनी मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं. हालांकि सीएसके प्रबंधन अभी भी धोनी की उपलब्धता पर स्पष्ट नहीं है. 

कुछ लोगों का मानना है कि धोनी जानबूझकर युवा खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं, ताकि टीम भविष्य के लिए तैयार हो सके, लेकिन चूंकि यह चेन्नई में आखिरी मैच है, इसलिए प्रशंसक धोनी को एक बार फिर बैटिंग करते और स्टंप्स के पीछे देखने के लिए उत्सुक हैं.

धोनी का संन्यास होगा या नहीं?

44 साल के धोनी अगर आज खेलते हैं तो यह उनके आईपीएल करियर का आखिरी मैच हो सकता है. उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर संन्यास की घोषणा नहीं की है, लेकिन चेपॉक में आज का मैच उनके विदाई मैच के रूप में याद रखा जा सकता है.

पूरे देश के क्रिकेट प्रेमी आज रात चेपॉक की ओर नजरें जमाए बैठे हैं. अगर धोनी खेलते हैं तो यह उनके लाखों प्रशंसकों के लिए यादगार पल साबित होगा. 

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News