menu-icon
The Bharatvarsh News

IND Vs PAK: एशिया कप 2023 में भारत की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 228 रनों से हराया

IND Vs PAK: भारत ने एशिया कप 2023 के सुपर-4 में पाकिस्तान को 228 रन से हराया. बारिश के कारण यह मैच 2 दिनों में पूरा हो सका, जिससे रविवार को मैच की शुरुआत नहीं हो सकी. पाकिस्तान को पहले खेलने के लिए मिले 24.1 ओवरों में भारत ने 147 रन बनाए. सोमवार को मैच […]

Calendar Last Updated : 12 September 2023, 12:58 AM IST
Share:

IND Vs PAK: भारत ने एशिया कप 2023 के सुपर-4 में पाकिस्तान को 228 रन से हराया. बारिश के कारण यह मैच 2 दिनों में पूरा हो सका, जिससे रविवार को मैच की शुरुआत नहीं हो सकी. पाकिस्तान को पहले खेलने के लिए मिले 24.1 ओवरों में भारत ने 147 रन बनाए. सोमवार को मैच का रिजर्व डे था, जिसमें भारतीय टीम ने खेलते हुए 50 ओवरों में 356 रन बनाए. पाकिस्तान की टीम ने जवाब में 32 ओवरों में केवल 128 रन बनाए, और इस तरह भारत ने 228 रनों की बड़ी जीत हासिल की.

इस मैच में पहले विराट कोहली और केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा. कोहली ने अपने एकदिवसीय करियर का 47वां शतक बनाया और 122 रन बनाकर नाबाद रहे.

भारतीय टीम के 357 रनों के लक्ष्य का पीछा करने वाली पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद खराब थी. सिर्फ चार बल्लेबाज दहाई कर सके. सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए. जबकि अबिद असलम और इफ्तिखार अहमद ने 23-23 रन की पारी खेली. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम केवल 10 रन बनाकर आउट हुए. भारत की ओर से स्पिनर कुलदीप यादव ने 5 विकेट लिए, बुमराह, हार्दिक और शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट लिए. पाकिस्तान के 8 विकेट ही गिरे, उसके दो खिलाड़ी चोटिल थे. इस वजह से उन्हें ऑलआउट दिया गया. भारत के लिए गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने कमाल कर दिया. कुलदीप ने 25 रन देकर 5 विकेट चटकाए.

यह दिलचस्प है कि पहले भी भारतीय टीम ने मीरपुर में पाकिस्तान के खिलाफ 2008 में 140 रनों की जीत दर्ज की थी.

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News