menu-icon
The Bharatvarsh News

KKR vs LSG मैच पर मंडरा रहा बारिश का साया! यहां जानें पिच और मौसम का हाल

केकेआर और एलएसजी के लिए अब तक इस सीजन की शुरुआत संघर्षपूर्ण रही. केकेआर ने अब तक 3 मैचों में शिरकत की है जिसमें शुरुआती मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा वहीं पंजाब किंग्स के खिलाफ हुआ मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. 

Calendar Last Updated : 09 April 2026, 08:33 AM IST
Share:

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की गाड़ी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. आज लीग का 15वां मुकाबला तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स और ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाली है. दोनों टीमों के लिए मुकाबला अहम होने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीमें इस मैच से अपनी लय प्राप्त करने की कोशिश करेंगी. केकेआर और एलएसजी के लिए अब तक इस सीजन की शुरुआत संघर्षपूर्ण रही. केकेआर ने अब तक 3 मैचों में शिरकत की है जिसमें शुरुआती मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा वहीं पंजाब किंग्स के खिलाफ हुआ मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. 

इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स 2 मुकाबले खेले हैं जिनमें से पहले में टीम को हार का सामना करना पड़ा तो वहीं दूसरे में सफलता मिली है. अब देखते हैं इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है लेकिन उससे पहले फैंस को एक बार फिर से बारिश का डर सता रहा है. क्योंकि इससे पहले केकेआर बनाम पीबीकेएस का मैच भी कोलकाता में ही था जहां बारिश मैच में विलेन बनी थी. 

कोलकाता पर होगा बल्लेबाजों का राज

अगर कोलकाता के ईडन गार्डन्स का मैदान की बात की जाए तो यहां की पीच काफी संतुलित है. यहां पर शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को मदद मिलती है. हालांकि बाद में बल्लेबाजों के लिए ये ग्राउंड किसी स्वर्ग से कम नहीं होता है. बारिश और ओस के फैक्टर को देखते हुए कप्तान को यहां पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करना चाहिए. 

क्या बारिश फिर बिगाड़ेगी केकेआर का गेम?

कोलकाता में हुआ केकेआर और पीबीकेएस के बीच पिछला मुकाबला बारिश के हत्थे चढ़ गया था. अब एक बार फिर से इस  मैदान पर केकेआर अपना अगला मैच एलएसजी के साथ खेलने जा रही है. 9 अप्रैल के दिन  के दौरान यहां बारिश होने की संभावना है, हालांकि शाम होते-होते बारिश रुक जाएगी. मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन Accuweather के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है, तो फैंस पूरे 40 ओवर के मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. 

KKR vs LSG की संभावित प्लेइंग इलेवन

KKR: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन , कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन/रोवमैन पॉवेल, वरुण चक्रवर्ती/नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

इम्पैक्ट प्लेयर: ब्लेसिंग मुजारबानी

LSG: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

इम्पैक्ट प्लेयर:  आयुष बडोनी

सम्बंधित खबर

Recent News