menu-icon
The Bharatvarsh News

ललित मोदी के खुलासे से मचा हड़कंप, IPL के पीछे दाऊद इब्राहिम का हाथ? अंडरवर्ल्ड कनेक्शन पर बड़ा दावा

पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने क्रिकेट जगत से अपनी दूरी पर से आखिरकार पर्दा उठा दिया है. एक रीसेंट इंटरव्यू में उन्होंने चौंकाने वाला दावा किया है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से डर गए थे.

Calendar Last Updated : 04 June 2026, 02:36 PM IST
Share:

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के जनक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने क्रिकेट जगत से अपनी दूरी पर से आखिरकार पर्दा उठा दिया है. एक रीसेंट इंटरव्यू में उन्होंने चौंकाने वाला दावा किया है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसकी 'डी-कंपनी' से मिली जान से मारने की धमकियों के कारण ही उन्हें क्रिकेट प्रशासन को हमेशा के लिए अलविदा कहना पड़ा.

मैच फिक्सिंग के खिलाफ सख्त रवैया

ललित मोदी के अनुसार आईपीएल के शुरुआती दौर में मैच फिक्सिंग के खिलाफ उनके सख्त रवैये ने दाऊद के अरबों डॉलर के अंडरग्राउंड सट्टा बाजार की कमर तोड़ दी थी. जिसके बाद वे अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आ गए.

तीन बार हुए जानलेवा हमले

ललित मोदी के अनुसार आईपीएल के शुरुआती दिनों में मैच फिक्सिंग के खिलाफ उनके सख्त रुख ने दाऊद के अरबों डॉलर के अंडरग्राउंड सट्टा बाजार को बड़ा झटका दिया था जिसके बाद वे अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आ गए. उन्होंने बताया कि उनके ऊपर तीन बार जानलेवा हमले की कोशिश की गई थी. लेकिन वे हर बार बाल-बाल बच गए. उन्होंने कहा कि जब माफिया मैच फिक्स करना चाहता था तो उन्होंने आंखें मूंदने से इनकार कर दिया. उन्हें चुप रहने के लिए करोड़ों डॉलर की पेशकश भी की गई थी.

साउथ अफ्रीका शिफ्टिंग से हुआ भारी नुकसान

ललित मोदी ने यह भी बताया कि जब उन्होंने आईपीएल को दक्षिण अफ्रीका शिफ्ट करने का फैसला किया तो डी-कंपनी को भारी वित्तीय नुकसान हुआ. क्योंकि सट्टा बाजार ने इसके भारत से बाहर न जाने पर बड़ी रकम लगा रखी थी. नुकसान की भरपाई के लिए अंडरवर्ल्ड का दबाव लगातार बढ़ता गया. अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को देखते हुए ललित मोदी ने क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास लेने का फैसला किया.

लंदन में बेटे का अपहरण

ललित मोदी ने यह भी बताया कि उनके कार्यकाल के शुरुआती तीन सालों में कोई फिक्सिंग नहीं हुई जो अंडरवर्ल्ड सिंडिकेट को रास नहीं आई. बंबई पुलिस ने इन धमकियों को रिकॉर्ड किया था और उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी थी. मुंबई में उनके घर के बाहर गोलीबारी भी हुई थी. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग और क्रोएशियाई सीमा के पास मोंटेनेग्रो में भी उनके ऊपर हमले की साजिशें रची गई. जिन्हें स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया था.

खौफनाक घटना का जिक्र

ललित मोदी ने एक बेहद निजी और खौफनाक घटना का भी जिक्र किया जिसमें लंदन में उनके बेटे का अपहरण कर लिया गया था. उन्होंने बताया कि साल 2012 की एक घटना में लंदन में रहने वाले एक रसूखदार फिक्सर-डीलर ने उन्हें सुबह 3:30 बजे फोन कर 'बाबा' नाम के एक रहस्यमयी व्यक्ति से मिलने के लिए बुलाया था. उस फिक्सर ने तुरंत  सैटेलाइट फोन से सीधे दाऊद को मिला दिया. मोदी ने स्वीकार किया कि उस वक्त डर के मारे उनकी पैंट में पेशाब निकल गया था.

सम्बंधित खबर

Recent News