menu-icon
The Bharatvarsh News

IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी ने किया बड़ा ऐलान, इस साल नए रोल में आएंगे नज़र

IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. उन्होंने अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार ख़िताब का विजेता बनाया है. पिछले साल ही धोनी ने गुजरात टाइटंस को शिकस्त देकर अपना पाँचवा ख़िताब जीता था. 

Calendar Last Updated : 04 March 2024, 09:17 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • महेंद्र सिंह धोनी ने किया बड़ा ऐलान
  • इस साल नए रोल में आएंगे नज़र

MS Dhoni: आईपीएल 2024 की शुरुआत होने वाली है, क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं. ना सिर्फ़ फैंस बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी आईपीएल का इंतेजार कर रहे हैं. बल्कि उनके चाहने वालों के लिए यह बात बहुत बड़ी है कि इस सीज़न में धोनी किसी और रोल में दिखाई दे सकते हैं. इस बात की जानकारी ख़ुद धोनी ने दी है.

धोनी ने अपने फ़ेसबुक पोस्ट में लिखा है कि वो बेसब्री से नए सीज़न और नए रोल का इंतेजार कर रहे हैं. धोनी के इस पोस्ट के बाद हलचल बढ़ गई और क्रिकेट फैंस सोचने पर मजबूर हो गए कि क्या धोनी किसी और रोल में नज़र आएँगे. क्या वो कप्तान रहेंगे या नहीं? बता दें कि पिछले सीज़न को लेकर कहा जा रहा था कि महेंद्र सिंह धोनी इस सीज़न के बाद सन्यास ले सकते हैं. हालाँकि उन्होंने स्थिति साफ़ बताते हुए कहा कि मैं अगला सीज़न भी खेलूँगा. 

IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक धोनी 

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. उन्होंने अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार ख़िताब का विजेता बनाया है. पिछले साल ही धोनी ने गुजरात टाइटंस को शिकस्त देकर अपना पाँचवा ख़िताब जीता था. याद रहे कि आईपीएल 2021 में महेंद्र सिंह धोनी टीम की कप्तानी छोड़ दी थी और रवींद्र जडेजा कप्तान के किरदार में नज़र आए थे.

लेकिन रवींद्र जडेजा की कप्तानी में टीम कुछ भी ख़ास नहीं कर पाई थी. जिसके बाद जडेजा ने ख़ुद ही कप्तानी से इस्तीफ़ा दे दिया था और एक बार फिर धोनी को कप्तानी की ज़िम्मेदारियां सँभालनी पड़ी. अब देखना यह है कि धोनी इस सीज़न में किस नए रोल में नज़र आएँगे. क्योंकि सभी यह बात जानने के लिए उत्सुक हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News