menu-icon
The Bharatvarsh News

PBKS vs RCB: धर्मशाला की पिच पर कौन मारेगा बाजी? जानें कैसी होगी दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

आज धर्मशाला में पंजाब और बेंगलुरु के बीच भिंडत होने वाला है. दोनों टीमें अच्छी प्रदर्शन के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं. आज का मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा.

Calendar Last Updated : 17 May 2026, 11:13 AM IST
Share:

धर्मशाला: आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 61वां मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला 17 मई दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समय) हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए आज का यह मुकाबला अहम होने है. ऐसे में आइए जानते हैं धर्मशाला का पिच किसके पक्ष में रहने वाला है. 

दोनों टीमों की मौजूदा स्थिति

पंजाब किंग्स ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार तरीके से की थी. पहले सात मैचों में वह अपराजित रही, लेकिन उसके बाद लगातार पांच हार का सामना करना पड़ा. अब प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उसे हर मैच जीतना जरूरी है. 

दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कुछ शुरुआती झटकों के बाद शानदार वापसी की है. 12 मैचों में 8 जीत के साथ आरसीबी मजबूत स्थिति में है और प्लेऑफ की दौड़ में आगे बनी हुई है.

धर्मशाला पिच की रिपोर्ट

धर्मशाला की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद देती है. यहां गेंद को स्विंग और सीम मूवमेंट मिलने की उम्मीद है. इस सीजन में खेले गए पहले मैच में स्पिन गेंदबाजों को एक भी ओवर नहीं मिला था, जबकि दूसरे मैच में स्पिनर्स को सिर्फ सात ओवर मिले. इस मैदान पर तेज गेंदबाज मुख्य हथियार साबित होते हैं. 

बल्लेबाजों को शुरुआत में सावधानी बरतनी होगी, लेकिन पिच सूखने पर बल्लेबाजी आसान हो सकती है. कुल मिलाकर यह पिच संतुलित मानी जाती है, जहां दोनों टीमों के तेज गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं.

धर्मशाला पिच के आंकड़े

  • आईपीएल में कुल मैच: 16
  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 9 (56.25%)
  • दूसरी पारी में जीत: 7 (43.75%)
  • सबसे बड़ा स्कोर: 241/7 (RCB vs PBKS)
  • औसत स्कोर (पहले बल्लेबाजी): 189.69

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 

पंजाब किंग्स:  प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

इम्पैक्ट प्लेयर- हरप्रीत बराड़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड.

इम्पैक्ट प्लेयर : देवदत्त पडिक्कल

सम्बंधित खबर

Recent News