menu-icon
The Bharatvarsh News

वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में छोड़ा बोर्ड एक्जाम, क्रिकेट को बनाया जीवन! जानें क्या है कारण?

अंडर-19 विश्व कप में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से देशभर का ध्यान खींचने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस साल सीबीएसई की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शामिल न होने का निर्णय लिया है.

Calendar Last Updated : 15 February 2026, 02:54 PM IST
Share:

नई दिल्ली: महज 14 साल की उम्र में क्रिकेट की दुनिया में सनसनी फैलाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने खेल और पढ़ाई के संतुलन पर नई बहस छेड़ दी है. अंडर-19 विश्व कप में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से देशभर का ध्यान खींचने वाले युवा बल्लेबाज ने इस साल सीबीएसई की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शामिल न होने का निर्णय लिया है. क्रिकेट के लगातार व्यस्त कार्यक्रम के चलते वह परीक्षा की तैयारी नहीं कर सके थे , जिस कारण उन्हें यह फैसला लेना पड़ा. 

बिहार के ताजपुर निवासी वैभव मॉडस्टी स्कूल, ताजपुर के छात्र हैं. उनकी बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच निर्धारित थी और परीक्षा केंद्र पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल तय किया गया था. स्कूल प्रशासन ने उनका परीक्षा फॉर्म भरवाया और एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया था, लेकिन पारिवारिक चर्चा के बाद यह तय हुआ कि इस साल वह परीक्षा नहीं देंगे.

क्रिकेट को दी प्राथमिकता

लगातार प्रैक्टिस सत्र, राष्ट्रीय शिविर और टूर्नामेंट में भागीदारी के कारण वैभव को घर और स्कूल से दूर रहना पड़ा. जिस कारण वह अपने एक्जाम की तैयारी नहीं कर पाए. इसके बाद उनके पिता संजीव सूर्यवंशी से विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया कि फिलहाल क्रिकेट पर पूरा ध्यान देना अधिक उचित रहेगा. परिवार और स्कूल दोनों ने उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनके इस फैसले का समर्थन किया.

अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन

हाल ही में खेले गए अंडर-19 विश्व कप में वैभव ने भारतीय टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने सात मैचों में 62.71 की औसत और 169.49 के स्ट्राइक रेट से 439 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक निकले, जबकि 175 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा.

 रिकॉर्डों की झड़ी

वैभव ने टूर्नामेंट में कुल 30 छक्के लगाकर नया रिकॉर्ड कायम किया. इसके अलावा, अंडर-19 वनडे क्रिकेट में वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं. 25 पारियों में वैभव ने 1,412 रन, चार शतक और सात अर्धशतक अपने नाम दर्ज किए.

सम्बंधित खबर

Recent News