कुछ दिनों पहले राजस्थान में एक नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था. अब उस केस से जुड़ा एक नया पहलु सामने आ रहा है. शव बरामद होने के कुछ हफ्तों बाद पुलिस ने हत्या में कथित भागेदारी के आरोप में उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है. पीड़ित की पहचान श्री गंगानगर जिले के निवासी 32 वर्षीय भजनलाल के रूप में हुई है.
जांच के दौरान पुलिस ने खुलासा किया कि भजनलाल की पत्नी इंद्रा देवी का उसी गांव में रहने वाले 32 वर्षीय प्रभु दयाल के साथ अवैद संबंध थे. इस कारण दोनों ने भजनलाल की हत्या की साजिश रची. ऐसा कहा जा रहा था कि भजनलाल दोनो के रिश्ते में बाधा बना हुआ था.
पुलिस ने आगे बताया कि योजना के तहत, दयाल और उसके साथ काम करने वाले 15 वर्षीय मजदूर ने 16 जनवरी को भजनलाल को उस समय रोका जब वह अपने गांव के बाहर अपनी मोटरसाइकिल चला रहा था.
आरोप है कि दोनों ने मिलकर उसे बार-बार लाठियों से पीटा और रस्सी से उसका गला भी दबाया, जिससे वह बेहोश हो गया. उन्हें लगा कि वह मर चुका है, इसलिए उन्होंने उसे उसकी अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाया और लगभग 50 किलोमीटर दूर ले गए.
हालांकि, पुलिस ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो भजनलाल को होश आ गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद दयाल और नाबालिग ने ईंटों से उस पर हमला किया था. पुलिस का कहना है कि अपराध करते समय इंद्रा देवी दयाल के साथ लगातार संपर्क में थीं. अब पुलिस मामले की पूरी तरह से तफतीश करने में जुटी हुई है.
हर पहलु की गंभीरता से जांच हो रही है. पुलिस ने अब कथित तौर पर आरोपी पत्नी उसके प्रेमी और एक नाबालिग को अपनी हिरासत में ले लिया है. अब उन सबसे पूछताछ की जा रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंद्रा और भजनलाल के दो बच्चे हैं.