menu-icon
The Bharatvarsh News

सुनील गावस्कर, कपिल देव समेत 14 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए उठाई आवाज, पाकिस्तान सरकार को लिखा पत्र

पाकिस्तान के पूर्व पीएम और 1992 विश्व कप जीतने वाले कप्तान इमरान खान को 14 रिटायरड क्रिकेट कप्तानों का सपोर्ट मिला है. उन्होंने पाकिस्तान सरकार से इमरान के बेहतर इलाज की बात है

Calendar Last Updated : 17 February 2026, 04:08 PM IST
Share:

नई दिल्लीः पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान, जिन्होंने 1992 का विश्व कप अपने देश को जिताया था आज बद से बत्तर हालातों से गुजर रहे हैं. उनकी इस हालत को देखते हुए क्रिकेट जगत के 14 पूर्व कप्तानों ने एक पत्र लिख सरकार से इमरान के बेहतर इलाज की बात कही है.  यह कदम इमरान खान की बिगड़ती तबीयत और उनकी हेल्थ रिपोर्ट को देखते हुए उठाया गया.

पत्र में इन खिलाड़ियों ने किया को-साइन

पत्र में पाकिस्तान सरकार से इमरान खान को बेहतर मेडिकल सुविधाएं देने की बात कही गई. आपको बता दें कि इमरान खान कई समय से जेल में बंद हैं. उनके जेल में जाने के बाद से ही उनपर कई बार प्रताड़ना की खबरें आती रही हैं. इस पत्र को ग्रेग चेपेल, बेलिंडा क्लार्क, माइकल एथोरटन, नासीर हुसैन, सुनील गावस्कर, कपिल देव, इयान चैपल, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रियरली, डेविड गॉवर, किम ह्यूजेस, क्लाइव लॉयड, स्टीव वॉ और जॉन राइट ने को-साइन किया है.

पाकिस्तान क्रिकेटरों की सोशल मीडिया पर अपील

हालांकि, पाकिस्तान के किसी भी दूसरे पूर्व कप्तान ने पिटीशन पर साइन नहीं किया है. पिछले हफ़्ते, वसीम अकरम, वकार यूनिस और शाहिद अफ़रीदी समेत कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर अधिकारियों से इमरान के लिए सही मेडिकल देखभाल पक्का करने की अपील की थी.

दाहिनी आँख की 85 परसेंट रोशनी गई

पिछले हफ्ते, यह खबर आई थी कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान की दाहिनी आँख की 85 परसेंट रोशनी चली गई है. उनके सपोर्टर्स और परिवार ने भी दावा किया है कि उन्हें जेल में उनसे मिलने का हक नहीं दिया गया. उनके बेटे सुलेमान ने दिसंबर 2025 में कहा था, "वह एक बहुत छोटे सेल में हैं, जिसे डेथ सेल बताया गया है क्योंकि यहीं पर मौत की सज़ा पाए लोगों को रखा जाता है."

जेल में बंद इमरान और बुशरा

अगस्त 2023 से जेल में इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी हैं, जब उन्हें 2022 में पाकिस्तान की लीडरशिप से हटा दिया गया था. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान पर करप्शन के बढ़ते चार्ज भी लग रहे हैं और दिसंबर 2025 में आए नए फैसले के बाद वह अभी 31 साल की सजा काट रहे हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News