menu-icon
The Bharatvarsh News

IIT-BHU Gangrape: IIT-BHU की छात्रा के साथ गैंगरेप के सभी आरोपी गिरफ्तार, चश्मदीद ने बताई दिल दहला देने वाली पूरी घटना

IIT-BHU Gangrape: IIT-BHU में 1 नवंबर को छात्रा के साथ हुए बदसलूकी और गैंगरेप के सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना के चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि आरोपी पीड़िता को गन पॉइंट पर उठाया के ले गए थे.

Calendar Last Updated : 02 January 2024, 11:24 AM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • घटना के चश्मदीद ने बताई अंधेरी रात की पूरी दास्तान चशमिड ने कहा, लड़की ने बताया वो मैं बता भी नहीं सकता
  • चश्मदीद ने कहा, 'लड़की ने जो बताया वो मैं बता भी नहीं सकता'

Varanasi: उत्तर प्रदेश के वराणसी के बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में पिछले साल 1 नवंबर को  IIT की छात्रा के साथ हुए दिल दहला देने वाली जघन्य अपराध के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वाराणसी पुलिस की 6 टीमें आरोपियों की तलाश में जूटी थी और रविवार (31 दिसंबर) को मामले के 60 दिनों के बाद पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही. 

14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए आरोपी 

गैंगरेप मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुणाल पांडे, अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल के रूप में हुई है. कुणाल पांडे वाराणसी के ब्रिडएंक्लेव कॉलोनी सुंदरपुर का रहने वाला है. अभिषेक चौहान जीवधीपुर बजरडीहा और सक्षम पटेल बजरहीडा का रहने वाला है. तीनों ही आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, जिसके बाद उन्हें 14 दिन कि पुलिस हिरासत में भेजा गया है. 

रात के अंधेरे में गन पॉइंट पर उठा के ले गए पीड़िता को 

पीड़िता के साथ हुए इस दर्दनाक हादसे का चश्मदीद उसका दोस्त बीएचयू-आईआईटी का ही छात्र हैं. उसने उस काली रात के बारे में पुलिस को सारी जानकारी दी. चश्मदीद ने बताया कि छात्रा उनकी जूनियर है. उन्होंने पुलिस को बताया कि "उस दिन रात को हम सब खाना खा कर लौटे थे और कैंपस के अंदर जा रहे थे. मैं भी अंदर ही जा रहा था गाड़ी लगाकर. तभी मैंने देखा कि एक लड़का थोड़ा सा घबराया हुआ आ रहा था, उसने आकर पूछा कि भईया आपने यहां से कोई बुलेट जाते हुए देखा क्या. मैंने मना कर दिया क्योंकि हम लोग तभी लौटे थे. मैंने उसके बारे में उससे बात की तो पता चला कि वो हमारे ही कॉलेज का लड़का है."

उन्होंने आगे बताया कि जब उन्होंने लड़के से पूछा तो उसने बताया कि वो और पीड़िता कैंपस में ही घूम रहे थे कि तीन लोग आए गन पॉइंट पर दोनों को उठाकर ले गए और लड़के का मुंह दबाकर उससे मोबाईल ले लिया और लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगे. इसके बाद उन सभी ने प्रॉक्टर ऑफिस फोन करके सबको बुला लिया और लड़की को ढूंढने के लिए निकल गए. 

अस्त-व्यस्त कपड़ों में सहमी हालत में मिली थी पीड़िता 

चश्मदीद के अनुसार, जब वो सब लड़की को ढूँढने निकलने तो कुछ देर बाद ही लड़की मिल गई. काफी डरी-सहमी लड़की अपने-आप को बचाने के लिए एक प्रोफेसर के घर के अंदर चली गई थी. हालांकि लड़की के मिलने के बाद ही वो सब आरोपी लड़कों को भी ढूँढने निकले लेकिन वह तक तक भाग चुके थे.

चश्मदीदों ने बताया कि "जिस हालत में वह हमें मिली थी उस वक्त उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे तो हमने उसके कपड़े वगैरह ठीक किए. फिर उसने बताया कि उसके साथ क्या-क्या हुआ, जो मैं अभी बता नहीं सकता."

सम्बंधित खबर

Recent News