menu-icon
The Bharatvarsh News

OTT: ओटीटी वर्जन में अनकट रिलीज होगी फिल्म 'एनिमल' (Animal) थिएट्रिकल में रणबीर और बॉबी की किसिंग सीन थी डिलीट

OTT: मूवी को ओटीटी पर जल्द ही रिलीज किया जाएगा, साथ ही काटे गए सीन को दूबारा से दर्शकों के बीच फिल्माया जाएगा. वहीं इस बात का खुलासा खुद बॉबी देओल ने किया है.

Calendar Last Updated : 14 December 2023, 11:11 AM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • बॉबी देओल ने बताया कि, हमारा रणबीर कपूर के साथ एक किसिंग सीन है. जिसे हटा कर रिलीज किया गया था.
  • नेटफ्लिक्स वर्जन पर इस सीन को दिखाया जा सकता है. जिसके लिए दर्शकों को इंतजार करना होगा.

OTT: संदीप रेड्डी वांगा की बनाई गई फिल्म एनीमल देश में हर किसी के दिमाग में छाई हुई है. सिनेमाघरों में हर दिन दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. दरअसल इस फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के अलावा बहुत सारे कलाकारों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. दरअसल इस मूवी में एक्शन के साथ रोमांस, इंटीमेट भरपूर है. 

रणबीर-बॉबी किसिंग सीन

बता दें कि फिल्म का खुमार हर किसी के ऊपर चढ़ा हुआ है, वहीं फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज की गई थी. जबकि इसमें रणबीर कपूर और बॉबी देओल का किसिंग सीन डिलीट कर दिया गया था. मगर अब मूवी को ओटीटी पर अनकट रिलीज किया जाएगा. वहीं बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘एनिमल’ तहलका मचा रखी है.

अभिनेता रणबीर कपूर की एक्टिंग के लोग दिवानें हो रहे हैं, साथ ही बॉबी देओल की भी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं. दरअसल खबर मिल रही है कि, मूवी में बॉबी देओल और रणबीर कपूर का एक किसिंग सीन फिल्माया गया था. जिसे बाद में संदीप रेड्डी वांगा ने थिएटर रिलीज से पहले हटा दिया था. मगर अब खबर मिल रही है कि, डिलीट सीन को ओटीटी वर्जन पर दिखाया जाएगा.

ओटीटी में दिखेगा किस सीन 

मिली सूचना के अनुसार एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने बताया कि, ये दो भाई हैं, वे एक-दूसरे को मारना चाहते हैं. मगर उनके अंदर एक-दूसरे के लिए बहुत प्यार है, ये क्लाइमेक्स सीकेंस है. बॉबी ने बताया कि, हमारा रणबीर कपूर के साथ एक किसिंग सीन है. जो कि थिएटर रिलीज में डिलीट करके दिखाया गया है, उनका कहना है कि आप एक दूसरे के खून के प्यासे हैं और अचानक से किस कर लेते हैं, और फिर आप हार नहीं मानते, और वह आपको मार देता है. मगर इस सीन को हटा दिया गया है, वहीं उनका कहना है कि, शायद नेटफ्लिक्स वर्जन पर इस सीन को दिखाया जा सकता है. जिसके लिए दर्शकों को इंतजार करना होगा. 

ओटीटी रिलीज डेट 

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अनकट वर्जन में रिलीज होने का इंतजार सभी को है, बॉबी की इस बात ने चाहने वालों के दिलों की धड़कने बढ़ा दी हैं. आपको बता दें कि, आने वाले नए साल में 14- 15 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे रिलीज कर दिया जाएगा. 

बॉक्स ऑफिस पर धमाल 

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘एनिमल’ लगातार धमाका कर रही है, यहां तक की पूरी दूनिया में इस मूवी ने 750 करोड़ से अधिक का आंकड़ा अपने नाम दर्ज किया है. इस मूवी ने सारी फिल्मों को पीछे करते हुए घरेलू बाजार में 450 करोड़ कमाया है. इतना ही नहीं कुछ दिनों में ये आंकड़ा 500 करोड़ के लगभग होने वाला है. बता दें कि इस मूवी में अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी, रश्मिका मंदाना, रणबीर कपूर ने रोल निभाया है.

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News