menu-icon
The Bharatvarsh News

नए साल पर शाहिद कपूर करेंगे बड़ा धमाका ! देवा की रिलीज से पहले करी बड़ी प्लानिंग

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म देवा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. खबर के मुताबिक फिल्म का पोस्टर नए साल के दिन रिलीज किया जाएगा. हालांकि, इसकी ऑफिशियल घोषणा अभी नहीं की गई है.

Calendar Last Updated : 31 December 2024, 04:31 PM IST
Share:

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म देवा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. खबर के मुताबिक फिल्म का पोस्टर नए साल के दिन रिलीज किया जाएगा. हालांकि, इसकी ऑफिशियल घोषणा अभी नहीं की गई है.

शाहिद कपूर इस साल कीर्ति सेनन के साथ फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में शानदार परफॉर्मेंस दिया, जिसको लोगों ने खूब पसंद किया. अब वो अपनी अपकमिंग फिल्म देवा के साथ 2025 में शानदार शुरुआत करने वाले हैं. कुछ वक्त पहले एक्टर ने फिल्म में अपने लुक से सभी को चौंका दिया था, और अब एक और बड़ी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि नए साल पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जा सकता है, हालांकि इसकी ऑफिशियल घोषणा अभी तक नहीं हुई है।

देवा फिल्म मलयालम इंडस्ट्री के निर्देशक रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बन रही है, जो इस फिल्म के साथ अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे है. यह एक्शन फिल्म नए साल के शुरुआती महीने में रिलीज होगी और शाहिद कपूर के फैंस इस फिल्म के इंतजार में उत्साहित हैं. हाल ही में पिंकविला के रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स दर्शकों को सरप्राइज देने का प्लान कर रहे हैं. 1 जनवरी 2025 को ‘देवा’ का पोस्टर रिलीज होगा, और इस पोस्टर का कनेक्शन मेगास्टार अमिताभ बच्चन से भी जुड़ा होने वाला हैं.

रिलीज डेट की अनाउंसमेंट

जी स्टूडियोज और सिद्धार्थ रॉय कपूर के प्रोडक्शन में बन रही देवा एक धमाकेदार एक्शन फिल्म होने वाली है, जिसमें पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। पहले इस फिल्म को वैलेंटाइन डे पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 31 जनवरी को रिलीज करने का फैसला किया गया है। इससे पहले, फिल्ममेकर्स ने शाहिद कपूर का फर्स्ट लुक रिवील करते हुए रिलीज डेट की घोषणा की थी।

31 जनवरी को होगी रिलीज

कैप्शन में लिखा गया था, अपनी सीट पर बैठ जाइए, क्योंकि अब इंतजार खत्म होने वाला है. देवा आपके पास 31 जनवरी को आ रही है, आपकी कल्पना से भी पहले. जो क्रेज इस फिल्म को लेकर बना है, वो असली है. यह एनर्जी और भरपूर एक्शन थ्रिलर से भरी हुई है. तो अभी अपने कैलेंडर पर इस तारीख को मार्क करें और तैयार हो जाइए एक ऐसा अनुभव लेने के लिए, जो आपकी धड़कनों को तेज कर देगा और लंबे समय तक याद रहेगा.

सम्बंधित खबर

Recent News