menu-icon
The Bharatvarsh News

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से लापता हुए फिल्म डायरेक्टर, तलाश के लिए परिवार ने दिया DNA सैंपल

महेश लॉ गार्डन इलाके में गुरुवार दोपहर को एक परिचित से मिलने गए थे. उनकी पत्नी हेतल ने बताया कि उन्होंने दोपहर 1:14 बजे फोन करके कहा कि उनकी मीटिंग खत्म हो गई और वे घर आ रहे हैं. लेकिन इसके बाद महेश का फोन बंद हो गया और वे घर नहीं पहुंचे.

Calendar Last Updated : 16 June 2025, 12:36 PM IST
Share:

Mahesh Kalawadia: अहमदाबाद विमान हादसे में न केवल वे लोग प्रभावित हुए जो विमान में थे बल्कि कई ऐसे भी लोग है जिनका इस यात्रा से कोई लेना-देना नहीं था. इस घटना में एक फिल्म निर्माता भी रहस्यमय ढंग से लापता हैं. नरोदा के रहने वाले महेश कलावाडिया के परिवार उनकी तलाश कर रहे हैं. अब इस बात का पता लगाने के लिए कि कहीं वे भी इस हादसे के शिकार तो नहीं है इसके लिए डीएनए नमूने जारी किए गए हैं. 

महेश लॉ गार्डन इलाके में गुरुवार दोपहर को एक परिचित से मिलने गए थे. उनकी पत्नी हेतल ने बताया कि उन्होंने दोपहर 1:14 बजे फोन करके कहा कि उनकी मीटिंग खत्म हो गई और वे घर आ रहे हैं. लेकिन इसके बाद महेश का फोन बंद हो गया और वे घर नहीं पहुंचे. उसी दिन एक विमान मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 241 लोग मारे गए और जमीन पर कम से कम 29 लोगों की मौत हुई. कई शव बुरी तरह जल गए, जिससे पहचान मुश्किल हो रही है.

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस ने महेश के फोन की आखिरी लोकेशन का पता लगाया. हेतल ने कहा कि पुलिस ने बताया कि उनका फोन हादसे की जगह से 700 मीटर दूर था. वहीं उनका फोन भी उसी समय से बंद पड़ा है, जिस समय विमान हादसा हुआ था. हैरानी की बात यह है कि महेश का स्कूटर और मोबाइल फोन भी गायब हैं. हेतल के अनुसार, महेश उस रास्ते का इस्तेमाल कभी नहीं करते थे. यह सवाल उठता है कि आखिर वे वहां कैसे पहुंचे? अभी भी हादसे में कई शवों की पहचान नहीं हो पाई है. अब तक केवल 47 पीड़ितों की डीएनए टेस्ट से पहचान हो सकी है और 24 शव परिवारों को सौंपे गए हैं. महेश के परिवार को भी यह डर है कि कहीं वो भी हादसे के शिकार तो नहीं हो गए. जिसके बारे में कन्फर्म करने के लिए डीएनए सैंपल जमा किया गया है. इसके रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आ पाएगी. 

डीएनए टेस्ट के नतीजे से साफ होंगे कई सवाल 

महेश के लापता होने से उनका परिवार गहरे सदमे में है. उनकी पत्नी का कहना कि महेश अपने समय से ही घर पर आते थे. उनका इस तरह से गायब होने पर पूरे परिवार में टेंशन का माहौल है. पुलिस उनके फोन और स्कूटर को भी खोजने की कोशिश कर रही है. साथ ही, यह भी जांच हो रही है कि क्या उनकी गुमशुदगी का हादसे से कोई सीधा संबंध है. डीएनए टेस्ट के नतीजे आने में समय लग सकता है, लेकिन महेश के परिवार को उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कोई सुराग मिल सकता है. 

सम्बंधित खबर

Recent News