menu-icon
The Bharatvarsh News

What Jhumka Song Out: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का डांस ट्रैक ‘व्हाट झुमका’ रिलीज, देखें…

What Jhumka Song Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) का नया गाना रिलीज हो गया है. गाने के बोल सुपरहिट सॉन्ग ‘झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में’ की धुन पर है. व्हॉट […]

Calendar Last Updated : 18 September 2023, 03:01 PM IST
Share:

What Jhumka Song Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) का नया गाना रिलीज हो गया है. गाने के बोल सुपरहिट सॉन्ग ‘झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में’ की धुन पर है. व्हॉट झुमका (What Jhumka) नाम से ये गाना रिलीज किया गया है. हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हआ है, जिसे दर्शकों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया है. अब फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है और इसे बुधवार दोपहर 12 बजे यूट्यूब पर लाइव रिलीज किया गया. इस गाने में मुख्य धुन और प्रतिष्ठित झुका गिरा रे के कुछ शब्द लिए गए हैं और इसमें अपना खुद का स्पिन जोड़ा गया है.

एक्टर और एक्ट्रेस का गाने में लुक

गाने की शुरुआत में ही एक्टर ताबड़तोड़ डांस करते हुए दिख रहे हैं. उन्होंने मल्टी कलर शिमर डेनिम जैकेट और जींस वाला लुक कैरी किया है. रणवीर कमाल के मूव्स और किलर एटिट्यूड के साथ अपनी हीरोइन को इम्प्रेस करने का प्रयास कर रहे हैं. वहीं आलिया भट्ट के लटके-झटके देख फैंस दिल हार बैठेंगे. दोनों ही स्टार साथ में बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं. मल्टी कलर साड़ी में आलिया बेहद सेक्सी दिख रही हैं.

बता दें कि रणवीर-आलिया की ये फिल्म 28 जुलाई 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने होने वाली है. इस बीच फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का नया गाना व्हाट झुमका आउट हो गया है. यह सॉन्ग इंटरनेट पर आते ही हर जगह ट्रेंड करने लगा है.

सम्बंधित खबर

Recent News