menu-icon
The Bharatvarsh News

UT 69 Trailer Out: राज कुंद्रा की बायोपिक फिल्म ‘UT 69’ का ट्रेलर लॉन्च, शिल्पा शेट्टी के पति ने ऐसे जेल में बिताई थी रातें

UT 69 Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की बायोपिक पर बनी फिल्म ‘UT 69’ का ट्रेलर आज रिलीज किया गया है. इस फिल्म में राज कुंद्रा पर लगे एडल्ट फिल्म बनाने के आरोप और उसके बाद जेल में बिताए जिंदगी की कहानी दिखाया गया है. ‘यूटी 69’ राज कुंद्रा की […]

Calendar Last Updated : 18 October 2023, 05:07 PM IST
Share:

UT 69 Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की बायोपिक पर बनी फिल्म ‘UT 69’ का ट्रेलर आज रिलीज किया गया है. इस फिल्म में राज कुंद्रा पर लगे एडल्ट फिल्म बनाने के आरोप और उसके बाद जेल में बिताए जिंदगी की कहानी दिखाया गया है.

‘यूटी 69’ राज कुंद्रा की बायोपिक फिल्म है. जिसमें राज कुंद्रा पर लगे एडल्ट फिल्म बनाने के आरोप के बाद जेल में बिताए हुई उनकी जिंदगी की कहानी है. इस फिल्म में उन्होंने जेल में कैसे रात बिताई है यह सब दिखाया गया है. फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे राज कुंद्रा को एडल्ट फिल्म बनाने के आरोप में उन्हें मुंबई पुलिस जेल ले जाते हैं और उनके साथ पुलिस वाले और कैदी कैसे बर्ताव करते हैं. पुलिस वाले उन्हें नंगा कर देते हैं. जेल में मौजूद कैदी यकीन नहीं कर पाए कि वह वाकई में शिल्पा शेट्टी के पति हैं.

 शिल्पा शेट्टी ने की पति की तारीफ-

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने पति की बायोपिक फिल्म  ‘यूटी 69’ का ट्रेलर  अपने ऑफिशियली इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है. एक्ट्रेस ने लिखा है- ऑल द बेस्ट, कुकी. आप एक बहादुर इंसान हैं. मैं आपकी इसी बात की सबसे ज्यादा तारीफ करती हूं. यह आपकी हिम्मत और पॉजिटिविटी है.

क्या है राज कुंद्रा पर एडल्ट फिल्म बनाने का मामला-

आपको बता दें कि, साल 2021 में राज कुंद्रा पर एडल्ट फिल्म बनाने का आरोप लगा था. राज कुंद्रा पर एक हॉटशॉट्स नाम के एक ऐप के जरिए अश्लील फिल्मों को डिस्ट्रीब्यूट और प्रोड्यूस करने का आरोप लगा था. जिसके बाद उन्हें मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई 2021 को गिरफ्तार कर लिया था.  हालांकि कुछ समय बाद उन्हें जेल से रिहाई मिल गई है लेकिन उसके बाद से ही वो अपना मुंह छिपाकर रखने लगे. वो जब भी बाहर निकलते हैं अपने फेस पर तरह-तरह के मास्क लगाकर निकलते हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News