menu-icon
The Bharatvarsh News

Film 'Article 370' : 'आर्टिकल 370' में पीएम मोदी का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल कौन हैं? जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Film 'Article 370' : 'फिल्म 'आर्टिकल 370' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म का ट्रेलर बेहद दमदार है. फिल्म में पीएम मोदी का किरदार चर्चा का विषय बना हुआ है.

Calendar Last Updated : 09 February 2024, 03:18 PM IST
Share:

Film 'Article 370' : यामी गौतम फेम फिल्म 'आर्टिकल 370' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. फैंस को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है. इस फिल्म में रामायण फेम अरुण गोविल पीएम नरेंद्र मोदी के किरदार में नजर आएंगे. पीएम नरेंद्र मोदी के रोल में अरुण गोविल को देखकर फैंस काफी खुश हैं. 

टेलीविजन पर भगवान राम का रोल करने के बाद, अरुण फिल्म 'आर्टिकल 370'  में अपने लुक और परफॉर्मेंस से फैंस को इंप्रेस करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस फिल्म में अरुण गोविल के साथ टीवी एक्टर किरण करमरकर भी नजर आएंगें. किरण करमरकर ने फिल्म में गृह मंत्री अमित शाह का किरदार निभाया है. 2 मिनट 40 सेकंड के ट्रेलर में यामी के किरदार को कश्मीर में 'खोया हुआ मामला' बताया गया है. फिल्म में यामी का किरदार बेहद दमदार है. 

अरुण गोविल का थोड़ी देर का किरदार पूरी ट्रेलर में एक अलग छाप छोड़ रहा है. अरुण गोविल को थोड़े ही देर में देखकर फैंस को मजा आ गया है. फैंस ये तक कह रहे हैं कि फाइनली भगवान राम से हटकर कुछ किया और बेहतर किया.

'आर्टिकल 370' कास्ट

फिल्म 'आर्टिकल 370' में एक्ट्रेस यामी गौतम के साथ प्रियामणि, अरुण गोविल, राज अर्जुन, अश्विनी कौल, किरण करमरकर, वैभव तत्ववादी, स्कंद ठाकुर, दिव्या सेठ शाह, राज जुत्शी, सुमित कौल, राज अर्जुन, असित गोपीनाथ रेडिज, अश्वनी कुमार और इरावती हर्षे मायादेव हैं. आदित्य धर और मोनाल ठाकर ने इस कहानी को शब्दों में पिरोया है. बैकग्राउंड और डायलॉग आदित्य सुहास जंभाले और अर्जुन धवन ने लिखा है.

फिल्म में यामी गौतम का किरदार 

इस फिल्म में यामी गौतम का किरदार बेहद दमदार है. यामी फिल्म में एनआईए ऑफिसर का किरदार निभा रहीं है. फिल्म में धारा 370 कश्मीर से हटाने के लिए सरकार यामी कश्मीर में एक मिशन पर भेजती है. राजनीतिक उथल-पुथल के बावजूद, यामी का कैरेक्टर और सरकार दोनों को ही मजबूती से दिखाया गया है. शाश्वत सचदेव का बैकग्राउंड स्कोर बढ़ते तनाव को काफी बढ़िया बना रहा है.    

सम्बंधित खबर

Recent News