menu-icon
The Bharatvarsh News

मां ने अपने ही पति से कराया सगी बेटी का रेप फिर पीड़िता से जबरन पैदा कराया बच्चा

अमेरिका के ओकलाहोमा राज्य की मस्कोगी काउंटी से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां ने अपनी ही 11 साल की मासूम बेटी को अपने पति के क्रूर शोषण का शिकार बनने दिया.

Calendar Last Updated : 23 July 2026, 11:50 AM IST
Share:

नई दिल्ली: अमेरिका के ओकलाहोमा राज्य की मस्कोगी काउंटी से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां ने अपनी ही 11 साल की मासूम बेटी को अपने पति के क्रूर शोषण का शिकार बनने दिया. अदालत ने आरोपी महिला चेरी वॉकर को बाल यौन शोषण को बढ़ावा देने, गंभीर उपेक्षा और बाल उत्पीड़न सहित छह मामलों में दोषी ठहराया है. कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, इस घिनौने अपराध के लिए दोषी महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई जा सकती है.

बेटी के साथ की गई हैवानियत को कबूल किया

इस दर्दनाक वारदात में महिला के 35 वर्षीय पति डस्टिन जोएल वॉकर को अदालत पहले ही दोषी करार दे चुकी है. डस्टिन ने इस साल की शुरुआत में ही अपनी सौतेली बेटी के साथ की गई हैवानियत को कबूल कर लिया था. अदालत ने उसे 42 साल की कठोर जेल की सजा और उसके बाद आजीवन कारावास का फैसला सुनाते हुए आधिकारिक रूप से 'सेक्स ऑफेंडर' घोषित किया है.

बिना किसी मेडिकल मदद के घर पर हुआ जन्म

इस दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय अधिकारियों को गोपनीय सूचना मिली कि एक 11 वर्षीय बच्ची ने घर के भीतर बिना किसी डॉक्टरी परामर्श या मेडिकल सहायता के एक नवजात को जन्म दिया है. जांच में सामने आया कि पीड़ित बच्ची को एक साल से अधिक समय से किसी भी स्वास्थ्य केंद्र नहीं ले जाया गया था.

डीएनए परीक्षण से हुई पुष्टि

डीएनए परीक्षण से इस बात की पुष्टि हुई कि नवजात का जैविक पिता कोई और नहीं बल्कि पीड़िता का सौतेला पिता डस्टिन वॉकर ही है. जांच अधिकारियों के अनुसार, बच्ची का करीब एक वर्ष से लगातार यौन शोषण किया जा रहा था. जुर्म छिपाने के इरादे से परिजनों ने बच्ची का स्कूल से दाखिला भी कटवा दिया था.

तीन सालो से नल का पानी बंद था

जांच के दौरान पुलिस जब इस परिवार के घर पहुंची, तो वहां के हालात बेहद दयनीय और अमानवीय पाए गए. मकान बेहद गंदा था और उसमें रह रहे छह बच्चों को बुनियादी सुविधाएं तक मयसर नहीं थीं. घर में पिछले दो-तीन वर्षों से नल का पानी तक बंद था.

अदालत की सख्त टिप्पणी

सुनवाई के दौरान जज ने मामले की विभीषिका पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, यह सोचकर ही रूह कांप जाती है कि 11 साल की एक बच्ची ने बिना किसी चिकित्सा सहायता और देखभाल के बच्चे को जन्म देने का संताप झेला. मामले में बच्ची की दादी मिशेल जस्टिस पर भी अपराध छिपाने और लापरवाही के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर घर के सभी छह बच्चों को अपने संरक्षण में ले लिया है.

सम्बंधित खबर

Recent News