Automobile: पिछले वित्तीय वर्ष में बिके 39 लाख पैसेंजर व्हीकल्स, SUV की मांग में जबरदस्त उछाल

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने हाल ही ऑटोमोबाइल सेल्स रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में वित्तीय वर्ष 2022-23 में देश में पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में इजाफा देखने को मिला है। यात्री वाहनों की बिक्री में यह 26.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली। सेमी […]

Date Updated
फॉलो करें:

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने हाल ही ऑटोमोबाइल सेल्स रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में वित्तीय वर्ष 2022-23 में देश में पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में इजाफा देखने को मिला है। यात्री वाहनों की बिक्री में यह 26.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली। सेमी कंडक्टर चिप की आपूर्ति थोड़ी सुचारू रूप से होने के कारण वाहनों की मांग में उछाल देखा गया। रिपोर्ट के अनुसार देश में उपभोक्ताओं ने स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) में खासी दिलचस्पी ली और कुछ बिकी पैसेंजर कार में से लगभग आधी संख्या एसयूवी की रही। 

FY23 में बिकीं 38 लाख 90 हजार 114 यूनिट कार

सियाम की रिपोर्ट के अनुसार जहां वित्त वर्ष 2021-22 में 30,69,523 यूनिट पैसेंजर व्हीकल की बिक्री हुई, वहीं वित्तीय वर्ष 2022-23 में बिकने वाले यात्री वाहनों की संख्या 26.7 प्रतिशत बढ़ते हुए 38,90,114 जा पहुंची। गौरतबल है कि निजी वाहनों की ऑटोमोबाइल सेल्स को आर्थिक विकास की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है और देश के इकोनॉमी ग्रोथ के कैल्कुलेशन में इनका योगदान करीब 50 प्रतिशत रहता है।

1.58 करोड़ टू व्हीलर्स पिछले वित्त वर्ष में बिके

सियाम की वित्तीय वर्ष 2022-23 की परफॉर्मेंस रिपोर्ट के अनुसार देश में कुल 2.59 करोड़ वाहनों का प्रोडक्शन हुआ। इन वाहनों में पैसेंजर व्हीकल, कमर्शियल व्हीकल, थ्री व्हीलर्स, टू व्हीलर्स और क्वाड्रिसाइकिल शामिल रहे। इनमें से करीब 39 लाख पैसेंजर व्हीकल, 9.62 लाख कमर्शियल व्हीकल, 4.88 लाख थ्री व्हीलर्स और 1.58 करोड़ टू व्हीलर्स की बिक्री हुई। सियाम द्वारा जारी इन आंकड़ों में पैसेंजर व्हीकल की श्रेणी में BMW,Mercedes और Volvo Auto का डेटा शामिल नहीं है।  

मार्च 23 में 4.7 प्रतिशत बढ़ी पैसेंजर वाहनों की बिक्री

रिपोर्ट के अनुसार इस साल मार्च में यात्री वाहनों की बिक्री 4.7 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 2,92,030 यूनिट्स पर पहुंच गई। गत वर्ष मार्च 22 में पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 2,79,525 यूनिट्स रही थी। वहीं दुपहिया वाहन श्रेणी में इस साल मार्च में 12,90,553 दुपहिया वाहन बिके जो गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में काफी अधिक है। 

सीएनजी की सस्ती कीमतों का पॉजिटिव असर रहेगा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार ने हाल ही कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में कुछ गिरावट की है, जिससे CNG गाड़ियों की बिक्री में रुझान देखा जा सकता है। वहीं टूव्हीलर में 110CC की मोटरसाइकिलों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। 

पैसेंजर व्हीकल में सबसे अधिक बिक्री मारुति सुजुकी के मॉडल्स की 

Maruti Suzuki, Hyundai और Tata Motors की सर्वाधिक थोक बिक्री

मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा मोटर्स ने गत वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक पैसेंजर व्हीकल की बिक्री दर्ज कराई है। मारुति सुजुकी ने इनमें सर्वाधिक होलसेल बिक्री दर्ज कराई। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान 19,66,164 वाहनों की बिक्री की जो वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में 19 फीसदी अधिक है। 

मार्च 23 की बिक्री में टॉप पर रही स्विफ्ट, टॉप 5 में टाटा नेक्सॉन

यदि मार्च 23 में बिकने वाली पैसेंजर गाड़ियों का ट्रेंड देखें तो मारुति की बादशाहत अभी भी बरकरार है। मार्च 2023 में कारों के सबसे ज्यादा बिके 10 मॉडल्स में से 7 मॉडल मारुति सुजुकी के रहे हैं। मार्च में मारुति की Swift फिर से भारतीयों की पसंद बनी और इस मॉडल के 17,559 यूनिट्स बिक्री हुई। हालांकि WagonR की बिक्री में सालाना आधार में गिरावट देखने को मिली और इसकी 17,305 यूनिट्स की बिक्री हुई। तीसरे स्थान पर रही कॉम्पैक्ट एसयूवी Maruti Brezza मॉडल की मार्च माह में 16,227 यूनिट्स बिकी। पिछले महीने मार्च अवधि में Tata Nexon एसयूवी की 14,769 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि Hyundai Creta 14,026 कस्टमर्स की पसंद बनी।