menu-icon
The Bharatvarsh News

सपा को बड़ा झटका, मनोज पांडे ने कहा, "मैं अपने पद से इस्तीफा देता हूं"

Rajya Sabha Election 2024 in UP: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की वोटिंग जारी है. इस बीच अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी विधायक मनोज पांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

Calendar Last Updated : 27 February 2024, 12:01 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • सपा को बड़ा झटका
  • मनोज पांडे ने कहा, "मैं अपने पद से इस्तीफा देता हूं"

Manoj pandey Resign: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की वोटिंग जारी है. इस बीच अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी के कई नेता क्रॉस वोटिंग कर रहे हैं. इस बीच सपा को बड़ा झटका लगा है. पार्टी विधायक मनोज पांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया. इसके बाद वह योगी सरकार के मंत्री दयाशंकर के साथ साथ उनकी गाड़ी में बैठकर विधानसभा पहुंचे. इस बीच इस्तीफा दिए जाने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.  

उन्होंने मीडिया सेबात करते हुए कहा, "समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक के पद से हमने इस्तीफा दे दिया है." वहीं योगी सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा, "मनोज पाण्डेय हमेशा सनातन धर्म के पक्षधर रहे हैं. राम लला के दर्शन के लिए जब प्रस्ताव आया तब वे चाहते थे कि सभी लोग दर्शन के लिए जाएं लेकिन लोगों ने उसका विरोध किया. आज PM मोदी की नीतियों पर विश्वास कर वे निर्णय ले रहे हैं."


जबकि मनोज पांडे ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने इस्तीफे वाले लेटर में लिखा, "अवगत कराना है कि आपके द्वारा हमें सपा विधानमंडल दल उ.प्र. विधानसभा का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया था. अतः मैं मुख्य सचेतक के पद से त्यागपत्र दे रहा हूं. कृप्या इसे स्वीकार करने की कृपा करें." 

सीएम योगी और अखिलेश यादव ने डाला वोट 

राज्यसभा के लिए मतदान की प्रक्रिया आज सुबह  9 बजे से ही जारी है.  इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपना वोट डाल दिया है. बता दें कि विधानभवन के तिलक हाल में शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे, वहीं चुनाव के परिणाम देर रात तक घोषित किए जाएंगे. 

वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी सीएम योगी के बाद वोट डालकर बाहर आए. इस बीच वोट डालने के लिए पहुंचे उपमुखंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि भाजपा के पास बहुमत का आंकड़ा अधिक है. सपा ने तीसरा उम्मीदवार उतार कर गलती की है.

सम्बंधित खबर

Recent News