menu-icon
The Bharatvarsh News

इस दिन जारी हो सकती है BJP की दूसरी लिस्ट, नए चेहरों को मिल सकता है मौका

Loksabha Chunav: भाजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्य और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस संबंध में सोमवार को संकेत दिया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची बुधवार को अंतिम रूप देने की संभावना है.

Calendar Last Updated : 04 March 2024, 10:04 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • इस दिन जारी हो सकती है BJP की दूसरी लिस्ट
  • नए चेहरों को मिल सकता है मौका

Loksabha Chunav: देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के बीच हलचल तेज हो गई है. इस बीच भाजपा द्वारा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने के बाद पार्टी जल्द ही दूसरी लिस्ट जारी करेगी. भाजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्य और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस संबंध में सोमवार को संकेत दिया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची बुधवार को अंतिम रूप देने की संभावना है. 

बुधवार को फाइनल हो सकती है दूसरी लिस्ट 

येदियुरप्पा ने बताया कि वह बुधवार को राजधानी दिल्ली जा रहे हैं. मार्च को दिल्ली में एक बैठक है. ऐसे में कर्नाटक सहित (लोकसभा उम्मीदवारों की) दूसरी सूची को अंतिम रूप दिया जा सकता है. इस संबंध में मैं दिल्ली जा रहा हूं. मेरा मानना है कि परसों लिस्ट फाइनल हो जाये. राष्ट्रीय नेता सूची पर अंतिम फैसला लेंगे. 

सभी सीटों पर हो सकता है एलान 

प्रेस वार्ता के दौरान जब उनसे पूछा गया कि  क्या उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में कर्नाटक के सभी 28 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम होंगे? येदियुरप्पा ने कहा कि संभवतः कोई देरी नहीं होगी. सभी सीटों पर एलान हो सकता है. 

ने चेहरे को मिल सकता है मौका 

येदियुरप्पा ने कहा कि कर्नाटक में कुछ नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है.  हालांकि उन्हें इसके बारे में कुछ नहीं पता कि पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के मन में क्या है. अंतिम फैसला  दिल्ली में नेता लेंगे. 

सीटों पर बन सकती है

येदियुरप्पा  ने कहा कि पार्टी के दिग्गज नेता ने यह भी नहीं बताया कि राज्य में एनडीए सहयोगी जद (एस) को कितनी सीटें दी जाएंगी, लेकिन उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाले संगठन के साथ एक समझौता किया जाएगा.  

सम्बंधित खबर

Recent News