menu-icon
The Bharatvarsh News

Hema Malini: ईशा देओल ने किया खुलासा, बोलीं- ‘मम्मी थी बहुत सख्त, 10 दिन तक ऊंट पर दौड़ाया’……

Hema Malini- Esha Deol: हेमा मालिनी ने अपनी खूबसूरती, एक्टिंग और डांसिंग से सबो दीवाना बनाया हुआ है. हमेशा से हेमा मालिनी की अपनी बेटी ईशा देओल के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग रही है. कुछ दिन पहले एक शो के दौरान ईशा ने अपनी मां के बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया. जिसमें उन्होंने बताया […]

Calendar Last Updated : 14 July 2023, 01:40 PM IST
Share:

Hema Malini- Esha Deol: हेमा मालिनी ने अपनी खूबसूरती, एक्टिंग और डांसिंग से सबो दीवाना बनाया हुआ है. हमेशा से हेमा मालिनी की अपनी बेटी ईशा देओल के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग रही है. कुछ दिन पहले एक शो के दौरान ईशा ने अपनी मां के बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया. जिसमें उन्होंने बताया कि हेमा किस तरह की मां हैं.

सख्त मां रही हैं हेमा मालिनी?

एक शो के दौरान हेमा मालिनी से पूछा कि आपके दो चेहरे हैं, आप फिल्मों में भोली-भाली मासूम सी दिखती हैं. लेकिन कैमरे के पीछे आती हैं तो ईशा के साथ बहुत सख्त थीं. इस पर हेमा मालिनी ने कहा था कि डायरेक्टर का जॉब ही बहुत स्ट्रीक्ट होना होता है. जो हम हासिल करना चाहते हैं वो काम निकालना डायरेक्टर का काम है. मेरा सौभाग्य है कि मुझे नरम और सख्त दोनों रोल करने को मिल रहा है.

ईशा को 10 दिन तक ऊंट बैठाकर दौड़ाया

ईशा से जब उनकी मां के बारे में पूछा गया कि क्या कभी आपको मम्मी सताया है? इस पर उन्होंने बताया कि फिल्म टैल मी ओ खुदा में एक ऊंट दौड़ का सीक्वेंस था, सभी शॉट हो गए थे लेकिन मम्मी हेमा चाहती थी कि मैं एक शॉट करूं जिसमें मुझे दौड़ कर ऊंट पर कूदकर बैठना था. 10 दिन मां ने ऊंट पर बैठाकर मुझे दौड़ाया था.

जब ईशा को उल्टा लटकाया

ईशा ने खुलासा किया कि कैसे एक शॉट के लिए उनकी मां ने उन्हें बिल्डिंग से उल्टा लटका दिया था. उन्होंने बताया कि जब पापा सेट पर आये तो वो मुझे उल्टा लटका देख कर डर गए थे. उन्होंने बोला कि जल्दी शॉट लो मेरी बेटी उल्टी लटकी हुई है, उसके बाद फिर वो शॉट हुआ था.

सम्बंधित खबर

Recent News