menu-icon
The Bharatvarsh News

बेटी को परेशान करना युवक का पड़ा भारी, पिता ने उतारा मौत के घाट, मारी 5 गोली

सीमा सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त राजेश पर एक युवक की हत्या करना का आरोप है. उसने खुद पुलिस को कॉल कर कहा, बेटी दीप्ति को विपुल नाम का लड़का परेशान कर रहा था, उसे मार दिया है.

Calendar Last Updated : 28 April 2024, 11:58 AM IST
Share:

Murder: शनिवार को क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की पैरामाउंट सिंफनी सोसायटी में एक फ्लैट में बीटेक के छात्र विपुल वर्मा जिसकी उम्र 25 साल है उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसका आरोप सीमा सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त राजेश पर है. आपको बता दें, राजेश ने खुद पुलिस को कॉल करके घटना कि जानकारी देते हुए कहा कि मेरी बेटी को विपुल ने परेशान किया था. इसलिए मैंने उसकी हत्या कर दी. 

दीप्ति और विपुल में गहरी दोस्ती 

इस मामले को लेकर पुलिस ने पूछताछ में कहा कि दीप्ति और विपुर में काफी अच्छी दोस्ती थी. कुछ दिन पहले दीप्ति ने किसी और युवक से भी दोस्ती की थी. जिसके बाद विपुल से उसकी अनवन हो गई थी. जिसके बाद विपुल ने बेटी से भला-बुरा कह दिया था. लड़की ने ये बात सबसे पहले बंगलूरू में रहने वाले अपने तहेरे भाई को बताई. भतीजे ने उन्हें बताया. इस पर वो बेटी को अपने साथ लेने के लिए आया था. 

राजेश ने पुलिस दी जानकारी

नोएडा में कंपनी में काम करने वाली बेटी 14वीं मंजिल पर फ्लैट में रहती है. जब वो फ्लैट पर पहुंचे तो बेटी की आंखों में आंसू थे. उसने बताया कि विपुल उसे परेशान करता है. दिल्ली में एक कंपनी में काम करने पीएसओ के पद पर काम करने वाले राजेश ने पुलिस को बताया कि वो बेटी को अपने साथ ले जाना चाहते थे. जिसके बाद उन्होंने एक बार विपुल से बात कर ली जाए. इसलिए, फोन करके उसे बेटी के फ्लैट पर बुला लिया. 

विपुल से बातचीत के दौरान गुस्सा आ गया. गुस्सा इतना तेज था कि वह खुद पर काबू नहीं रहा.  पहले उसे थप्पड़ मारा और काफी  भला-बुला बोलता रहा. इस पर पिस्टल निकाल ली. उसमें पांच गोलियां थीं. पांचों चला दीं.

सम्बंधित खबर

Recent News