menu-icon
The Bharatvarsh News

प्रधानमंत्री से मिलकर बिहार के राजग सांसदों ने विकास परियोजनाओं के लिए आभार जताया

नई दिल्ली : बिहार से संबंधित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और केंद्रीय बजट में बिहार के लिए किए गए विकासात्मक प्रावधानों के लिए उनका आभार व्यक्त किया.

Calendar Last Updated : 07 February 2025, 07:32 PM IST
Share:

नई दिल्ली : बिहार से संबंधित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और केंद्रीय बजट में बिहार के लिए किए गए विकासात्मक प्रावधानों के लिए उनका आभार व्यक्त किया.

करीब 30 सांसदों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की, जिनमें केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और संजय झा जैसे जदयू सांसद और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद भी शामिल थे. हालांकि, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नेता जीतन राम मांझी इस मुलाकात का हिस्सा नहीं थे.

केंद्रीय बजट में बिहार के लिए कई प्रावधान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में घोषणा की थी कि केंद्र सरकार बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान स्थापित करेगी. इसके अलावा, पटना हवाई अड्डे और बिहटा स्थित ब्राउनफील्ड हवाई अड्डे की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए राज्य में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की सुविधा प्रदान की जाएगी. सीतारमण ने मखाना बोर्ड, पश्चिमी कोशी नहर परियोजना के लिए वित्तीय सहायता और आईआईटी-पटना की क्षमता बढ़ाने के लिए भी समर्थन की घोषणा की थी.

सांसदों ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया

केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को बिहार और इसके लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बजट में उल्लिखित योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया.

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा देश के विकास को बढ़ावा देने के लिए पूर्वी भारत के विकास की आवश्यकता की बात करते हैं. वहीं, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा बिहार के विकास को प्राथमिकता दी है.

(इस खबर को भारतवर्ष न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की हुई है)

सम्बंधित खबर

Recent News