menu-icon
The Bharatvarsh News

वाराणसी में पद्मश्री बाबा शिवानंद का निधन, योग गुरु की 128 वर्ष की प्रेरणादायक यात्रा समाप्त

आध्यात्मिक गुरु बाबा शिवानंद का स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से निधन हो गया. मिल रही जानकारी के मुताबिक उन्हें अपनी अंतिम सांस बाबा भोले की नगरी वाराणसी में ली. 2022 में उन्हें योग और अध्यात्म में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. पीएम मोदी समेत बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है.

Calendar Last Updated : 04 May 2025, 02:40 PM IST
Share:

Baba Sivanand: पद्मश्री से सम्मानित आध्यात्मिक गुरु बाबा शिवानंद का स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण निधन वाराणसी में  हो गया. उनके शिष्यों के अनुसार उनकी मृत्यु के समय उनकी आयु 128 वर्ष थी. 30 अप्रैल को बाबा को बीएचयू अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां शनिवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली. 

बाबा शिवानंद के पार्थिव शरीर को कबीरनगर कॉलोनी स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. शिष्यों से मिली जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार शाम में किया जाएगा.

पीएम मोदी ने निधन पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा शिवानंद के निधन को 'अपूरणीय क्षति' बताते हुए उनकी योग साधना और समाज सेवा को याद किया. उन्होंने बाबा शिवानंद के निधन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए दुख प्रकट किया है. पीएम मोदी ने योग को याद करते हुए लिखा कि उनकी साधना और योग के प्रति समर्पण हर पीढ़ी को प्रेरित करेगा.
 

परिपूर्ण जीवन समाज के लिए प्रेरणा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है. सीएम योगी ने कहा कि काशी के प्रसिद्ध योग गुरु पद्मश्री स्वामी शिवानंद जी का निधन दुखद है. उनकी साधना और योग से परिपूर्ण जीवन समाज के लिए प्रेरणा है. मैं बाबा विश्वनाथ से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त अनुयायियों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ.
 

सम्बंधित खबर

Recent News