menu-icon
The Bharatvarsh News

PM Modi ने किया भारत टेक्स 2024 का उद्घाटन, तीन दिन तक चलेगा कार्यक्रम

Bharat Tex 2024: भारत टेक्स-2024 का आयोजन 26 फरवरी से 29 फरवरी तीन दिनों तक चलेगा. इस कार्यक्रम को लेकर पीएमओ की ओर से रविवार को जारी बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री के '5F विजन' से प्रेरणा लेते हुए इस कार्यक्रम में ब्रोकरेज, रिटेल और फैशन पर फोकस किया गया है.

Calendar Last Updated : 26 February 2024, 01:32 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • PM Modi ने किया भारत टेक्स 2024 का उद्घाटन
  • तीन दिन तक चलेगा कार्यक्रम

Bharat Tex 2024: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में भारत टेक्स 2024 का उद्घाटन किया. यह आयोजन भारत की समृद्ध कपड़ा विरासत को बढ़ावा देने और उद्योग के भीतर सहयोग को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. तीन दिनों तक चलने वाला यह कार्यक्रम देश में आयोजित होने वाले अब तक के सबसे बड़े वैश्विक कपड़ा कार्यक्रमों में से एक है. इस दौरान समारोह में  पीएम मोदी के साथ केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल और दर्शना जरदोश भी शामिल हुई. 

भारत टेक्स-2024 का आयोजन 26 फरवरी से 29 फरवरी तीन दिनों तक चलेगा.  इस कार्यक्रम को लेकर पीएमओ की ओर से रविवार को जारी बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री के '5F विजन' से प्रेरणा लेते हुए इस कार्यक्रम में ब्रोकरेज, रिटेल और फैशन पर फोकस किया गया है.

उद्घाटन समारोह में क्या बोले पीएम मोदी?

उद्घाटन समारोह में बोलते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज का यह आयोजन अपने आप में बहुत खास है क्योंकि यह एक साथ भारत के दो बड़े प्रदर्शन केंद्र भारत मंडपम और यशोभूमि में हो रहा है. आज 3000 से ज्यादा प्रदर्शक, करीब 100 देशों के खरीददार एक साथ इस आयोजन से जुड़े हैं."

पीएम मोदी ने आगे कहा, "भारत ने आगामी 25 वर्षों में विकसित राष्ट्र का संकल्प लिया है. गरीब, यूवा, किसान और महिलाएं विकसित राष्ट्र के 4 प्रमुख स्तंभ हैं और भारत का कपड़ा क्षेत्र इन चारों से जुड़ा है, इसलिए भारत टेक्स के आयोजन का महत्व और अधिक बढ़ जाता है.  विकसित भारत के निर्माण में कपड़ा क्षेत्र के योगदान को बढ़ाने के लिए हम बहुत बड़े दायरे में काम कर रहे हैं."

अलग-अलग राज्यों में बनाए जाएंगे 7 PM मित्र पार्क

पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में आगे कहा, "हमने कारीगरों और बाज़ार के बीच की दूरी कम की है. देश में डायरेक्ट सेल, प्रदर्शनी और ऑनलाइन प्लैटफॉर्म की सुविधा बढ़ाई गई है. आने वाले समय में देश के अलग-अलग राज्यों में 7 PM मित्र पार्क बनाए जाएंगे, यह योजना आपके लिए बहुत बड़े अवसर लेकर आएगी.

आज भारत में हम इस सेक्टर में स्केल के साथ-साथ स्किल पर भी बहुत जोर दे रहे हैं. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) का नेटवर्क देश के 19 संस्थानों तक पहुंच चुका है. इन संस्थानों से आसपास के बुनकरों और कारीगरों को भी जोड़ा जा रहा है."

सम्बंधित खबर

Recent News