menu-icon
The Bharatvarsh News

अमेरिका यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी, डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक में क्या रहेगा मुख्य एजेंडा

मोदी की यह यात्रा भारत-अमेरिका संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ सकती है. व्यापार, रक्षा और रणनीतिक सहयोग पर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. हालांकि अवैध अप्रवासी और गाजा मुद्दे जैसे संवेदनशील विषयों पर भी दोनों देशों के बीच बातचीत देखने को मिलेगी.

Calendar Last Updated : 08 February 2025, 07:41 AM IST
Share:

PM Modi-Donald Trump: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक करेंगे, जहां व्यापार, निवेश और सुरक्षा सहयोग प्रमुख एजेंडे में रहने की संभावना है. यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका द्वारा 104 भारतीय अवैध अप्रवासियों को निर्वासित किए जाने का मामला चर्चा में बना हुआ है.  

मोदी 12-13 फरवरी को वाशिंगटन में ट्रंप के साथ मुलाकात करेंगे. इससे पहले वे फ्रांस में एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करने के बाद अमेरिका जाएंगे. वाशिंगटन में वे ब्लेयर हाउस में ठहरेंगे और विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज से मुलाकात करेंगे. एलन मस्क के साथ बैठक की संभावनाओं पर भी चर्चा जारी है.  

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि मोदी की यह यात्रा भारत-अमेरिका साझेदारी के महत्व को दर्शाती है और अमेरिका में इस रिश्ते को द्विदलीय समर्थन प्राप्त है. उन्होंने बताया कि इस दौरान व्यापार और निवेश पर गहन चर्चा होगी. साथ ही, रक्षा और सुरक्षा सहयोग भी बैठक के प्रमुख मुद्दों में शामिल रहेगा.  

बैठक में कौन-कौन से मुद्देअहम?

  • व्यापार संबंध: अमेरिका निष्पक्ष व्यापार नीति की मांग कर रहा है और मोदी की यात्रा के दौरान इस पर महत्वपूर्ण बातचीत होगी.  
  • रक्षा सहयोग: अमेरिका चाहता है कि भारत अमेरिकी सैन्य हार्डवेयर की खरीद बढ़ाए.  
  • हिंद-प्रशांत सुरक्षा: दोनों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर ध्यान देंगे.  
  • आतंकवाद निरोध: आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को और सशक्त बनाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी.  
  • अवैध अप्रवासी मुद्दा: अमेरिका द्वारा 104 भारतीयों के निर्वासन का मुद्दा भी चर्चा में रहेगा.  

 ट्रंप प्रशासन के साथ भारत के रिश्ते

 ट्रंप के पहले कार्यकाल में मोदी ने 2017 और 2019 में अमेरिका की यात्रा की थी. ट्रंप की चुनावी जीत के बाद मोदी उन्हें बधाई देने वाले पहले विश्व नेताओं में से एक थे. राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच शुरू से ही घनिष्ठ संबंध रहे हैं. दोनों देशों के हित व्यापार, निवेश, रक्षा, प्रौद्योगिकी और हिंद-प्रशांत सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में समान हैं.

यह यात्रा हमारी साझेदारी को नई दिशा और गति देगी.  हाल ही में ट्रंप ने गाजा पट्टी पर अमेरिकी सैन्य कब्जे का सुझाव दिया था. इस पर भारत के रुख को दोहराते हुए विदेश सचिव ने कहा कि भारत शत्रुता समाप्त करने, मानवीय सहायता बहाल करने और दो-राज्य समाधान की वकालत करता है.  

सम्बंधित खबर

Recent News