menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab News: कलयुगी बेटे का कारनामा, मां की कर दी पीट- पीट कर हत्या.. वजह उड़ा देंगे होश

Punjab News: पंजाब के बटाला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बटाला के अंदर समराए गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपने बुजुर्ग मां को डंडों से पीट कर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि बेटा अपनी बुजुर्ग मां से पैसे मांग रहा था। […]

Calendar Last Updated : 19 July 2023, 07:46 PM IST
Share:

Punjab News: पंजाब के बटाला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बटाला के अंदर समराए गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपने बुजुर्ग मां को डंडों से पीट कर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि बेटा अपनी बुजुर्ग मां से पैसे मांग रहा था। मां ने जब पैसे देने से इंकार कर दिया तो बेटे ने अपनी मां को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उसने अपनी मां को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस द्वारा मामला दर्ज

आपको बता दें कि मृतक मां की पहचान जसबीर कौर के रूप में हुई है। जिसकी आयु 62 वर्ष है। वहीं आरोपी बेटे का नाम सतपाल बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया। फिलहाल आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ये पूरा मामला हरगोबिंदपुर थाने के अंतर्गत बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

इस पूरी घटना के बारे में हरगोबिंदपुर की एसएचओ बलजीत कौर का कहना है कि मृतक जसबीर के दूसरे बेटे ने बताया कि उसके पिता बिजली बोर्ड में थे। वहीं कुछ साल पहले उनकी मौत हो गई थी। जिसके बाद उसकी मां को कुछ पैसे मिले थे। उसने बताया कि उसकी मां भाई सतपाल के साथ रहती थी। सतपाल ने मां जसबीर से कुछ पैसे मांगे लेकिन मां ने पैसे देने से मना कर दिया।इस बात से गुस्से में आकर बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी।

आरोपी बेटा फरार

इस पूरी घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस के द्वारा हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी की तलाश जारी है। वहीं परिवार के लोगों की मांग है कि आरोपी की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया होना चाहिए।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News