menu-icon
The Bharatvarsh News

आधुनिक भारत की ओर, संप्रग से 'स्कैम भारत' से मोदी के नेतृत्व में 'सक्षम भारत': अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली :  भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि संप्रग सरकार के दौरान देश 'स्कैम भारत' बन गया था, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह 'सक्षम भारत' में तब्दील हो चुका है. उन्होंने यह टिप्पणी लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा करते हुए की.

Calendar Last Updated : 10 February 2025, 04:45 PM IST
Share:

नई दिल्ली :  भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि संप्रग सरकार के दौरान देश 'स्कैम भारत' बन गया था, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह 'सक्षम भारत' में तब्दील हो चुका है. उन्होंने यह टिप्पणी लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा करते हुए की.

कांग्रेस पर सीधा हमला

पूर्व केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कांग्रेस की नीतियों और उसके शासनकाल में हुए घोटालों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में 'कर आतंकवाद' था, जबकि अब मोदी सरकार ने मध्यम वर्ग के लिए 12 लाख रुपये तक की आय को करमुक्त करके करोड़ों भारतीयों को राहत दी है. 

ठाकुर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "विपक्ष को न तो गरीबों से मतलब है और न ही मध्यम वर्ग से, इसलिए वे इन घोषणाओं से खुश नहीं हैं." उन्होंने राहुल गांधी की टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने बजट को 'बैंडेज बजट' करार दिया था. ठाकुर ने इसे 'बूस्टर शॉट बजट' बताया और कहा, "कांग्रेस घाव पर घाव देती रही, हम मरहम लगा रहे हैं."

संप्रग के समय 'स्कैम भारत', अब 'सक्षम भारत'

ठाकुर ने संप्रग सरकार के समय के बड़े घोटालों जैसे 2जी, कोयला और सीडब्ल्यूजी घोटालों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश 'स्कैम भारत' था। वहीं, अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह देश 'सक्षम भारत' में बदल चुका है. 

उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार छठे चुनाव में शून्य पर सिमट गई है. 

मोदी सरकार की प्राथमिकता

ठाकुर ने यह भी कहा कि कांग्रेस के लिए एक परिवार का कल्याण सर्वोपरि था, जबकि मोदी सरकार में देश के कल्याण के लिए बजट लाया जाता है. उन्होंने 1970 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के वक्त के बारे में बताया, जब मध्यम वर्ग पर 97.5 प्रतिशत तक आयकर लगाया गया था. 

उन्होंने यह भी कहा, "कांग्रेस के समय में जो कर मध्यम वर्ग देता था, वह कांग्रेस की तिजोरी में जाता था, लेकिन अब मोदी सरकार ने देशवासियों को 'कर आतंकवाद' से छुटकारा दिलाया है."

भारत के विरोधियों को किया नकारा

ठाकुर ने विपक्ष के भारत विरोधी बयानबाजियों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "जो लोग सेंसेक्स के गिरने पर खुश होते हैं, जो भारत के नुकसान के लिए प्रयास करते हैं, ऐसे लोग कभी भी देश की जनता का समर्थन नहीं पा सकते." 

उन्होंने विपक्षी दलों की जातीय जनगणना की मांग पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि ये दल देश को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एकजुट रहेगा.

कांग्रेस की 'घाटे की चिंता' पर प्रतिक्रिया

ठाकुर ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा, "राहुल गांधी राजकोषीय घाटे की बात करते हैं, लेकिन उन्हें अपनी पार्टी के घाटे की चिंता करनी चाहिए। राजकोषीय घाटे की चिंता प्रधानमंत्री मोदी करेंगे."

सम्बंधित खबर

Recent News