menu-icon
The Bharatvarsh News

Badshah-Honey Singh Controversy: क्यों टूटा था ‘माफिया मुंडीर’ बैंड? बादशाह ने हनी सिंह को लेकर किया बड़ा खुलासा…

Badshah Honey Singh Controversy: पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर्स हनी सिंह और बादशाह एक समय पर बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे. दोनों ने एक ‘माफिया मुंडीर’ नीम से बैंड भी बनाया था. इस बैंड ने बहुत सारे हिट गाने दिए. लेकिन दोनों दोस्तों की दोस्ती में दरार आ गयी, और 2012 में इस बैंड […]

Calendar Last Updated : 17 July 2023, 10:23 AM IST
Share:

Badshah Honey Singh Controversy: पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर्स हनी सिंह और बादशाह एक समय पर बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे. दोनों ने एक ‘माफिया मुंडीर’ नीम से बैंड भी बनाया था. इस बैंड ने बहुत सारे हिट गाने दिए. लेकिन दोनों दोस्तों की दोस्ती में दरार आ गयी, और 2012 में इस बैंड को बंद कर दिया गया. इन दोनों की दोस्ती क्यों तटूटी इस बात का खुलासा खुद बादशाह ने किया.

‘सेल्फ सेंटर्ड हैं हनी सिंह’

बादशाह ने खुलासा करते हुए कहा कि ‘मैंने और हनी ने उस वक्त में बहुत सारे ऐसे गाने बनाए थे जो कभी रिलीज़ नहीं हो पाए, क्योंकि तब हनी सेल्फ सेंटर्ड थे और सिर्फ अपने करियर पर ध्यान देते थे. ईसिस वजह से हमारा बैंड टूट गया.’ इसके साथ ही बादशाह ने कहा कि ‘सालों पहले मेरे और हनी के बीच थोड़ी अनबन हो गई. क्योंकि उस वक्त में नौकरी करता था और डरता भी था. वहीं हनी भी तब मेरी रडार से बाहर था. जब मैंने उसे फोन किया तो उसने मेरा फोन नहीं उठाया. इसके बाद हमारे बीच दरार पड़ गई और हम दोबारा कभी साथ नहीं आ पाए, हां अगर साथ होते तो शायद अब चीजें काफी अलग होतीं.’

हनी सिंह ने करवाए थे खाली पेपर्स पर साइन

बादशाह ने बताया कि हनी ने हमसे खाली पेपर्स पर साइन करवाए थे. बादशाह ने आगे बताया कि ‘हमने तब हनी सिंह को बहुत समझाया कि हमने इतने सारे गाने बनाए है, तो उनके बारे में भी कुछ सोचो, सिर्फ अपने बारे में मत सोचो. वो हमारे संघर्षों को अनदेखा कर रहे थे. बादशाह ने कहा कि वो बहुत ही मुश्किल वक़्त था.

सम्बंधित खबर

Recent News