menu-icon
The Bharatvarsh News

पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ी कीमतों के विरुद्ध ‘आप’ का हल्ला बोल, पंजाब के बड़े शहरों में किया प्रदर्शन

अमृतसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक कुलदीप धालीवाल ने कहा कि मंहगाई के कारण देश के लोगों की कमर पहले ही टूट चुकी हैं और ऊपर से तेल की कीमतों में इस ज़बरदस्त बढ़ोतरी ने गरीब और मध्य वर्गीय परिवारों का जीना मुश्किल कर दिया है।

Calendar Last Updated : 15 May 2026, 09:16 PM IST
Share:

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र की भाजपा वाली मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ़ लुधियाना, अमृतसर और जालंधर में ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर आप नेताओं ने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव के बाद केंद्र की भाजपा सरकार ने लगातार गैस सिलेंडर और अब पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे आम लोगों की ज़िंदगी पर आर्थिक बोझ पड़ा है। मोदी सरकार की विदेश नीति फेल साबित हुई है।

अमृतसर में विरोध प्रदर्शन 

अमृतसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक कुलदीप धालीवाल ने कहा कि मंहगाई के कारण देश के लोगों की कमर पहले ही टूट चुकी हैं और ऊपर से तेल की कीमतों में इस ज़बरदस्त बढ़ोतरी ने गरीब और मध्य वर्गीय परिवारों का जीना मुश्किल कर दिया है। पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही रोज़मर्रा की दूसरी चीज़ों और सब्ज़ियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं, जिसके लिए सीधे तौर पर मोदी सरकार की कॉर्पोरेट परस्त नीतियां ज़िम्मेदार हैं। 

लुधियाना में विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जतिंदर खंगूड़ा ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि अगर बढ़ी हुई कीमतें तुरंत वापस नहीं ली गईं, तो आम आदमी पार्टी इस संघर्ष को और तेज़ करेगी और लोगों के हक़ के लिए सड़क से संसद तक आवाज़ उठाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा आम लोगों के साथ खड़ी रही है और केंद्र सरकार की इस लूट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

जालंधर में जिला अध्यक्ष अमृतपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आम लोग महंगाई के बोझ तले दबे हुए हैं। पेट्रोल और डीज़ल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के घर का बजट पूरी तरह से बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से हर वर्ग प्रभावित हो रहा है और इसका सीधा असर रोज़ाना की ज़रूरतों पर भी पड़ रहा है।

सम्बंधित खबर

Recent News