menu-icon
The Bharatvarsh News

भगवंत मान सरकार की मुहिम सफल, कपूरथला में हेरोइन रिकवरी में बड़ा इजाफा

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में चलाए जा रहे एंटी-ड्रग अभियान ‘युद्ध नशेयों विरुद्ध’ के तहत कपूरथला पुलिस ने ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.

Calendar Last Updated : 07 May 2026, 07:17 PM IST
Share:

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में चलाए जा रहे एंटी-ड्रग अभियान ‘युद्ध नशेयों विरुद्ध’ के तहत कपूरथला पुलिस ने ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक जिले में हेरोइन, अफीम, खसखस और नशीली गोलियों की बरामदगी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

30.4 किलो हेरोइन बरामद

डेटा के अनुसार, 1 मार्च 2025 से 30 अप्रैल 2026 के बीच कपूरथला पुलिस ने 30.4 किलो हेरोइन बरामद की. जबकि इससे पहले की अवधि में यह आंकड़ा 10.6 किलो था. यानी हेरोइन रिकवरी में करीब 187% की बढ़ोतरी हुई है. इसी तरह खसखस की बरामदगी 170 किलो से बढ़कर 452 किलो के पार पहुंच गई, जो 166% की वृद्धि है. वहीं अफीम की रिकवरी 6.845 किलो से बढ़कर 11.517 किलो हो गई. नशीली गोलियों और कैप्सूल की बरामदगी भी 38,327 से बढ़कर 72,480 तक पहुंच गई, जिसमें करीब 89% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

NDPS मामलों में बड़ा उछाल

पुलिस के मुताबिक इस अभियान के दौरान चरस और “बर्फ” जैसे सिंथेटिक ड्रग्स की बरामदगी भी पहली बार बड़े स्तर पर सामने आई है. पुलिस ने अभियान के दौरान NDPS एक्ट के तहत 1498 FIR दर्ज कीं और 1867 आरोपियों को गिरफ्तार किया. इससे पहले की अवधि में 376 मामले दर्ज हुए थे और 481 गिरफ्तारियां हुई थी. यानी मामलों में करीब 298% और गिरफ्तारियों में 288% का इजाफा हुआ है.

कपूरथला के SSP गौरव टोरा ने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देश पर ड्रग सप्लाई चेन को तोड़ने और तस्करी के हर नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार इंटेलिजेंस-बेस्ड ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं.

9 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति पर शिकंजा

पुलिस ने ड्रग तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए 48 मामलों में कार्रवाई शुरू की है. इन मामलों में ड्रग कारोबार से जुड़ी 9.10 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां जांच के दायरे में आई. इनमें से 8.60 करोड़ की संपत्ति को फ्रीज और जब्त करने के आदेश भी जारी हो चुके हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ‘युद्ध नशेयों विरुद्ध’ सिर्फ गिरफ्तारी अभियान नहीं, बल्कि ड्रग नेटवर्क की आर्थिक रीढ़ तोड़ने का मिशन है ताकि पंजाब के युवाओं को नशे के खतरे से बचाया जा सके.

सम्बंधित खबर

Recent News