menu-icon
The Bharatvarsh News

Parineeti and Raghav: राघव चड्ढा के परिवार ने किया बहू परिणीति चोपड़ा का जोरदार स्वागत

Parineeti and Raghav: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और नेता राघव चड्ढा ने बीते 24 सितंबर को एक दूसरे के साथ उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए हैं. वहीं शादी की तस्वीरें अब तक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. जबकि शादी के बाद परिणीति की पहली फिल्म ‘मिशन रानीगंजः द ग्रेट […]

Calendar Last Updated : 07 October 2023, 10:18 AM IST
Share:

Parineeti and Raghav: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और नेता राघव चड्ढा ने बीते 24 सितंबर को एक दूसरे के साथ उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए हैं. वहीं शादी की तस्वीरें अब तक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. जबकि शादी के बाद परिणीति की पहली फिल्म ‘मिशन रानीगंजः द ग्रेट रेस्क्यू ऑफ भारत’ भी रिलीज हो गई है. वहीं फिल्म को भरपूर प्यार मिल रहा है.

शादी के बाद ससुराल में स्वागत

शादी के बाद परिणीति बेहद खुश दिखाई दे रही हैं. बता दें कि राघव उनके कॉलेज के दिनों के दोस्त हैं, इसके साथ ही पिछले वर्ष से ही दोनों के रिलेशनशिप के चर्चे शुरु हुए थे. वहीं इस रिश्ते को खूबसूरती के साथ दोनों ने अंजाम तक पहुंचाया है. इसके साथ ही अब परिणीति चोपड़ा चड्ढा फैमिली की बहु बन गई हैं. वहीं परिणीति चोपड़ा का राघव चड्ढा की फैमिली ने बेहतरीन स्वागत किया है. जिसका वीडियो सामने आया है, और उसमें देखा जा सकता है कि किस प्रकार से परिणीति की सास ने अपनी नई नवेली बहू के लिए खास इंतेजाम किए हैं. इतना ही नहीं चड्ढा फैमिली ने राघव-परिणीति के लिए ढोल की व्यवस्था की गई साथ ही उनके करीबी व रिश्तेदार भी उनके स्वागत में नजर आए.

स्वागत में बंटी मिठाई

वहीं ससुराल वालों ने बहु परिणीति चोपड़ा के स्वागत में मिठाइयां बांटी साथ ही स्वादिष्ट पकवान भी बनाए. इसके अतिरिक्त राघव चड्ढा व परिणीति के लिए मजेदार खेलों का भी आयोजन किया गया था. जबकि दोनों कपल के मध्य अंगूठी ढूंढ़ने वाले खेल से लेकर सवाल-जवाब तक वाले सारे रश्म निभाएं गए. वहीं इस पूरे आयोजन को परिणीति व राघव ने साथ में खूब एन्जॉय किया.

सम्बंधित खबर

Recent News