menu-icon
The Bharatvarsh News

रामकुमार और साकेत की जोड़ी चेन्नई ओपन के सेमीफाइनल में

चेन्नई :  गत चैंपियन रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी ने बृहस्पतिवार को यहां आयोजित चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में इगोर अगाफोनोव और इवगेनी तियुरनेव की जोड़ी को 6-3, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया.

Calendar Last Updated : 06 February 2025, 08:55 PM IST
Share:

चेन्नई :  गत चैंपियन रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी ने बृहस्पतिवार को यहां आयोजित चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में इगोर अगाफोनोव और इवगेनी तियुरनेव की जोड़ी को 6-3, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया.

जीवन और विजय भी सेमीफाइनल में

भारतीय जोड़ी जीवन नेदुनचेझियान और विजय सुंदर प्रशांत ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे के कर्टनी जॉन लॉक और जापान के रियो नोगुची को 6-2, 6-2 से मात दी और सेमीफाइनल में प्रवेश किया. दोनों जोड़ी शुक्रवार को सेमीफाइनल मैच जीतने पर शनिवार को फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ आमने-सामने हो सकती हैं.

रामकुमार और साकेत का सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी से

रामकुमार और साकेत की जोड़ी अब सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त रे हो और मैथ्यू क्रिस्टोफर रोमियोस की जोड़ी से भिड़ेगी. रे हो और मैथ्यू क्रिस्टोफर ने भारतीय जोड़ी सिद्धांत बंठिया और परीक्षित सोमानी को कड़े मुकाबले में 7-6, 7-6 से हराया.

नेदुनचेझियान और प्रशांत का सामना जापानी जोड़ी से

नेदुनचेझियान और विजय सुंदर प्रशांत की जोड़ी का मुकाबला जापान की गैरवरीय जोड़ी शिंटारो मोचिजुकी और काइटो उएसुगी से होगा. इस जोड़ी ने चौथी वरीयता प्राप्त फ्रांसिस केसी अलकांतारा और प्रुच्या इसारो को 7-5, 6-4 से हराया.

एकल वर्ग में हैरिस की जीत

एकल वर्ग में, शीर्ष वरीयता प्राप्त बिली हैरिस ने तुर्की के एर्गु किर्किन को 6-3, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की. वहीं, दूसरी वरीयता प्राप्त लॉयड हैरिस और चौथी वरीयता प्राप्त एलेक्सिस गैलारनेउ दोनों ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए. लॉयड हैरिस को चेक गणराज्य के डालिबोर स्वर्सिना ने 6-1, 6-1 से हराया, जबकि गैलारनेउ को फ्रांस के किरियन जैक्वेट से 2-6, 2-6 की हार का सामना करना पड़ा.

करात्सेव भी दूसरे दौर में हारकर बाहर

ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पूर्व सेमीफाइनलिस्ट असलान करात्सेव भी दूसरे दौर में कजाखस्तान के टिमोफी स्कातोव से 6-4, 7-5 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए.

(इस खबर को भारतवर्ष न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की हुई है)

सम्बंधित खबर

Recent News