Courtesy: X/@CalltoActivism
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर मीडिया से तीखी नोकझोंक को लेकर सुर्खियों में हैं. एनबीसी न्यूज के मशहूर कार्यक्रम 'मीट द प्रेस' के दौरान चुनावी धांधली के आरोपों पर मचे घमासान के बाद राष्ट्रपति ट्रंप बीच में ही इंटरव्यू छोड़कर चले गए. शो की प्रस्तोता क्रिस्टन वेल्कर के साथ साल 2020 के राष्ट्रपति चुनाव और वर्तमान में कैलिफोर्निया में हो रही वोटों की गिनती को लेकर ट्रंप की तीखी बहस हुई. जिसके बाद उन्होंने माइक हटाकर इंटरव्यू को वहीं खत्म कर दिया.
Viewing a delusional male lashing out at an innocent party, is appalling in any circumstances but when the mad man is #POTUS & individual is a journalist performing her role, it’s time to pull the thug in. Have him evaluated & sectioned or ban him from media. #USA #TrumpIsNotWell https://t.co/84NPUlDe3G
— CaraMia200 (@CaraMia200) June 7, 2026
साक्षात्कार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने अपने उन दावों को आक्रामक ढंग से दोहराया कि अमेरिकी चुनाव प्रणालियों में बड़े पैमाने पर हेरफेर किया गया है. जब एंकर क्रिस्टन वेल्कर ने उनसे इन दावों के समर्थन में पुख्ता सुबूत पेश करने को कहा तो ट्रंप का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने मीडिया और पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन पर सीधा हमला बोला.
ट्रंप ने 'वेपनाइजेशन फंड' का जिक्र करते हुए कहा कि वे एक निष्पक्ष और बुद्धिमान लोगों का समूह बनाना चाहते थे, जो व्यक्तिगत मामलों की जांच कर सके. उन्होंने बाइडन और मीडिया पर तीखा तंज कसते हुए कहा, मैं इस विचार को पसंद करता हूं क्योंकि आप जैसा फर्जी, गंदा और भ्रष्ट प्रेस और स्टुपिड बाइडन, जो इतने समझदार भी नहीं हैं कि जान सकें कि क्या चल रहा है. उनके आस-पास के लोगों ने ओवल ऑफिस के 'रेसोल्यूट डेस्क' को घेरकर लोगों की जिंदगी तबाह कर दी और बेगुनाहों को जेल भेजा.
बहस तब और ज्यादा गरमा गई जब क्रिस्टन वेल्कर ने कहा कि चुनावी गड़बड़ी के आरोपों का कोई सुबूत नहीं है. इस पर ट्रंप ने पलटवार करते हुए कहा, मेरी बात सुनिए, यहां सिर्फ और सिर्फ सुबूत हैं. चुनाव पूरी तरह से फिक्स था और यही खेल अभी कैलिफोर्निया में भी चल रहा है. ट्रंप का इशारा कैलिफोर्निया में मतदान खत्म होने के कई दिनों बाद भी जारी मतों की गिनती और नतीजों में हो रही देरी की तरफ था.
जब वेल्कर ने स्पष्ट किया कि कैलिफोर्निया के नियमों के मुताबिक चुनाव के दिन तक पोस्ट किए गए मतपत्रों को बाद में भी गिनने की अनुमति होती है तो ट्रंप ने इस दलील को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे चुनाव में धोखाधड़ी कर रहे हैं. सुबूत मांगे जाने पर राष्ट्रपति ने कहा, मुझे बस देखने और लोगों की बात सुनने की जरूरत है.
इंटरव्यू के आखिरी पलों में ट्रंप ने अमेरिकी चुनाव प्रणाली की तुलना एक 'थर्ड-वर्ल्ड कंट्री' से कर दी. उन्होंने एनबीसी के साथ-साथ एबीसी, सीबीएस और सीएनएन जैसे बड़े अमेरिकी चैनलों को 'एकतरफा और भ्रष्ट नेटवर्क' करार दिया.
जब वेल्कर ने अपना पक्ष रखने की कोशिश की तो ट्रंप ने उन्हें टोकते हुए कहा, आप या तो भ्रष्ट हैं या फिर बेवकूफ. इसके तुरंत बाद ट्रंप ने अपना माइक निकालते हुए कहा, अब इसे यहीं खत्म करते हैं क्योंकि बहुत हो गया. थैंक यू, डार्लिंग.