menu-icon
The Bharatvarsh News

पाकिस्तान का अफगानिस्तान के भीतर बड़ा हमला, हवाई हमले में एक ही परिवार के 19 लोगों की हुई मौत

अफगानिस्तान सीमा पर एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने रविवार को सीमा पार सक्रिय आतंकवादी ठिकानों पर 'लक्षित और खुफिया आधारित' सैन्य कार्रवाई की है.

Calendar Last Updated : 22 February 2026, 07:53 AM IST
Share:

नई दिल्ली: अफगानिस्तान सीमा पर एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने रविवार को सीमा पार सक्रिय आतंकवादी ठिकानों पर 'लक्षित और खुफिया आधारित' सैन्य कार्रवाई की है. हालांकि, अफगान मीडिया रिपोर्टों में इन हमलों को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं. रिपोर्ट तो यह भी है कि इस घटना में एक ही परिवार के कई सदस्यों की जान चली गई है. इस खबर ने अब पूरे क्षेत्र में चिंता और असमंजस की स्थिति बन गई है.

पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय के मुताबिक, ये अभियान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और इस्लामिक स्टेट से जुड़े ठिकानों के खिलाफ चलाए गए. इस्लामाबाद का कहना है कि हाल के दिनों में देश के अंदर हुए घातक हमलों के बाद यह कार्रवाई जरूरी हो गई थी. इनमें अफगान सीमा के पास एक आत्मघाती विस्फोट में 11 सैनिकों और एक बच्चे की मौत तथा बन्नू में दो सुरक्षाकर्मियों के शहीद होने की घटनाएं शामिल हैं.

हमलों का स्थान और दावे

हालांकि पाकिस्तान ने हमलों के सटीक स्थान और ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की, लेकिन अफगान मीडिया के अनुसार कार्रवाई नांगरहार और पक्तिका प्रांतों में की गई.

एक अफगान न्यूज प्रसारक ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि पक्तिका के बेहसूद जिले में एक घर को निशाना बनाया गया, जिसमें एक ही परिवार के करीब 23 सदस्य मलबे में दब गए. जिनमें से केवल चार लोगों को ही बाहर निकाला गया. हालांकि बचाव कार्य फिलहाल जारी है और हताहतों की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं.

बढ़ता कूटनीतिक तनाव

इस्लामाबाद लंबे समय से काबुल पर आरोप लगाता रहा है कि वह अपने क्षेत्र का इस्तेमाल सीमा पार हमलों के लिए होने से रोकने में नाकाम रहा है. दूसरी ओर, अफगानिस्तान इन आरोपों को खारिज करता है. ताजा घटनाक्रम से दोनों पड़ोसी देशों के बीच पहले से चले आ रहे तनाव के और गहराने की आशंका जताई जा रही है.

सम्बंधित खबर

Recent News